The constable refused to bring the wedding procession as the demand for 20 lakh rupees was not met, the bride reached 20 लाख डिमांड पूरी न होने पर सिपाही नहीं लाया बारात, परिवार संग थाने पहुंची दुल्हन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

20 लाख डिमांड पूरी न होने पर सिपाही नहीं लाया बारात, परिवार संग थाने पहुंची दुल्हन

यूपी के मेरठ में 20 लाख रुपए की डिमांड पूरी नहीं होने पर सिपाही बना दूल्हा बारात ही लेकर नहीं पहुंचा। काफी मान मनौव्वल और इंतजार के बाद लड़की वाले थाने पहुंचे तो दुल्हन भी खुद शिकायत करने पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Mon, 3 Nov 2025 09:43 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
20 लाख डिमांड पूरी न होने पर सिपाही नहीं लाया बारात, परिवार संग थाने पहुंची दुल्हन

मेरठ में दिल्ली दून हाइवे पर फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब 20 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बना सिपाही बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने तमाम मान मनोव्वल की लेकिन बारात नहीं आई। दुल्हन परिजनों संग थाने पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दौराला के मनोहरपुरी निवासी मास्टर महेश शर्मा ने तहरीर में बताया कि बेटी की शादी बिचौलिया अझौता निवासी अशोक शर्मा के माध्यम से परतापुर के अछरौंडा निवासी गोपाल शर्मा के पुत्र उत्तर प्रदेश पुलिस में कासगंज में तैनात अभिषेक से तय की थी। एक नवंबर को वह परिवार के साथ सगाई करने पहुंचा था। दो नवंबर रविवार को बारात आना तय हुआ। महेश ने बताया वह शादी की तैयारी में जुट गए। हाईवे स्थित फार्म हाउस में शादी की तैयारियां चल रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:47 की उम्र में भी नहीं हुई शादी, पड़ोसी पर रिश्ता बिगाड़ने का शक और…, अब उम्रकैद

महेश के दोस्त, पड़ोसी और जानकार दुल्हन को आशीर्वाद देकर लौटने लगे, लेकिन बारात नहीं आई। महेश के साथ परिजनों ने फोन किया तो दूल्हे के पिता ने बारात लाने से इंकार कर दिया। दूल्हे ने फोन पर कहा उसे 20 लाख रुपये नकद चाहिए। उसकी नौकरी लगने में 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दुल्हन के पिता ने दौराला थाने में तहरीर दी। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराया है।

खाना छोड़ वापस लौटे लोग

दुल्हन पक्ष शादी में पहुंचे रिस्तेदारों और परिचितों के स्वागत में फार्म हाउस के द्वार पर खड़ा था। बारात न आने की बात फैल गई। लोग खाने की प्लेट रखकर उदास मन से वापस लौट गए।

पूर्व विधायक संगीत सोम पहुंचे

भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम फार्म हाउस पहुंचे और परिजनों से बातचीत करते हुए दूल्हा पक्ष के कृत्य पर अफसोस जताया। पूर्व विधायक ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते हुए दुल्हन पक्ष को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।