opportunity for transfer to other district for primary teachers of up can apply from 9 june to 12 june know details यूपी के प्राइमरी शिक्षकों के लिए दूसरे जिले में ट्रांसफर का मौका, 9 से 12 जून तक कर सकेंगे अप्लाई; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के प्राइमरी शिक्षकों के लिए दूसरे जिले में ट्रांसफर का मौका, 9 से 12 जून तक कर सकेंगे अप्लाई; जानें डिटेल

शिक्षक-शिक्षिकाएं नौ से 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में जमा करेंगे। बीएसए के स्तर से 14 जून को ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉक किया जाएगा। एनआईसी लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से 16 जून को स्थानांतरण करते हुए लिस्ट जारी होगी।

Fri, 6 June 2025 08:41 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी के प्राइमरी शिक्षकों के लिए दूसरे जिले में ट्रांसफर का मौका, 9 से 12 जून तक कर सकेंगे अप्लाई; जानें डिटेल

Primary Teacher's Transfer: यूपी के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 से 12 जून तक होंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए। इस स्थानांतरण के लिए छह से सात जून तक आरटीई मानकों के आधार पर छात्र-शिक्षक अनुपात गणना कर शिक्षक-शिक्षिकाओं की जरूरत वाले और अधिक शिक्षक वाले जिलों को चिन्हित करते हुए सूची ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी।

शिक्षक-शिक्षिकाएं नौ से 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। बीएसए के स्तर से 14 जून को ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉक किया जाएगा। एनआईसी लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से 16 जून को स्थानांतरण करते हुए सूची जारी होगी। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए सेवा अवधि की बाध्यता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तड़के 4 बजे मुठभेड़ में दरिंदा ढेर, 2.5 साल की बच्ची से रेप का 24 घंटे में हिसाब

आवश्यकता से अधिक अध्यापक वाले जिलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्वेच्छा से अध्यापक की आवश्यकता वाले जिलों का ऑनलाइन विकल्प वरीयता क्रम में लिया जाएगा। पोर्टल पर प्रदर्शित जिलों में से कम से कम एक जिले का विकल्प देना अनिवार्य होगा। ऐसे ऑनलाइन आवेदन जिनमें विकल्प नहीं होगा निरस्त माने जाएंगे। जिले से बाहर और जिले में आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या वैकेंसी मैट्रिस से अधिक नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ-हरदोई सीमा पर बनेगा टेक्सटाइल पार्क, 1 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

पीसीएस से 20 गुना महंगी शिक्षक भर्ती आवेदन फीस

यूपी में अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए आवेदन फीस आईएएस-पीसीएस बनने की भर्ती परीक्षा से भी 20 गुना महंगी है। नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 51 के तहत बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग की फीस 2000 रुपये जबकि एससी/एसटी के लिए फीस 1000 रुपये रखी गई है। दूसरे भर्ती आयोगों से तुलना की जाए तो नवगठित आयोग की फीस 20 गुना अधिक है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।