tera roop balle balle dance party in up government hospital action taken against 7 including 2 doctors तेरा रूप बल्ले-बल्ले.. यूपी के सरकारी अस्पताल में डांस पार्टी; 2 डाक्टरों समेत 7 पर ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तेरा रूप बल्ले-बल्ले.. यूपी के सरकारी अस्पताल में डांस पार्टी; 2 डाक्टरों समेत 7 पर ऐक्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मचारी के स्थानातंरण पर शुक्रवार को विदाई पार्टी हुई थी। स्वास्थ्य कर्मियों का डांस इसी पार्टी के दौरान का बताया जा रहा है। स्टाफ नर्सों के साथ डॉक्टर का फिल्मी गीतों पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अब इस पर ऐक्शन हो गया है।

Sat, 19 July 2025 10:13 PMAjay Singh संवाददाता, महोबा
share
तेरा रूप बल्ले-बल्ले.. यूपी के सरकारी अस्पताल में डांस पार्टी; 2 डाक्टरों समेत 7 पर ऐक्शन

Dance party in government hospital: यूपी के महोबा के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों ने डांस पार्टी कर दी। दरवाजा बंद कर स्वास्थ्यकर्मी बॉलीवुड के गानों पर थिरकने लगे। तेरा रूप बल्ले-बल्ले..., एक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़ आया... जैसे गीतों पर सीएचसी के अंदर ही डांस करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत सात कर्मचारियों पर अब ऐक्शन हुआ है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मचारी के स्थानातंरण पर शुक्रवार को विदाई पार्टी हुई थी। स्वास्थ्य कर्मियों का डांस इसी पार्टी के दौरान का बताया जा रहा है। स्टाफ नर्सों के साथ डॉक्टर का फिल्मी गीतों पर नृत्य करते वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होते ही विदाई समारोह के नियमों के उल्लंघन का सवाल उठने लगा। लोग सवाल उठाने कि क्या अस्पताल में ऐसे डांस पार्टी करना उचित है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जानें योगी सरकार का नया आदेश

क्या बोले सीएमओ

महोबा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम ने बताया कि वीडियो में शामिल सभी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रभारी चिकत्सिाधिकारी डॉ. अजय को कुलपहाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल अफसर पद पर भेजा है। वहीं डॉ. श्वेता सचान को अकौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। फार्मासिस्ट सतीश की पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी लगाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी आंधी-बारिश से तबाही को लेकर ऐक्शन में CM योगी, अफसरों को फील्ड में दौड़ाया

स्टाफ नर्स जूली को खरेला, स्टाफ नर्स आराधना को बिलबई, गुड़ियां और मंजू को ग्योड़ी और पनवाड़ी भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि डॉ. एसके वर्मा, डॉ. प्रयाग दत्त गौतम, डीपीएम ममता अहिरवार की कमेटी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।