teachers in these primary schools in up will be required to pay for online attendance who will purchase device यूपी के इन प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के आदेश, इन्हें खरीदना होगा डिवाइस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इन प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के आदेश, इन्हें खरीदना होगा डिवाइस

जिन स्कूलों में बिजली का बिल देने तक के रुपये नहीं हैं वहां इस आदेश से प्रबंधकों में असंतोष पनप रहा है। यही कारण है कि 31 जनवरी तक यह व्यवस्था शुरू करने के आदेश के तीन सप्ताह बाद भी स्कूलों में रजिस्टर पर ही हाजिरी दर्ज हो रही है। प्रबंधन इसके बावजूद इस आदेश के सामने झुकने को तैयार नहीं है।

Mon, 9 March 2026 11:54 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी के इन प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के आदेश, इन्हें खरीदना होगा डिवाइस

UP Schools News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित 413 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश दिए गए हैं। समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह की ओर से सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेजे पत्र के अनुसार ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए डिवाइस और फोन प्रबंधकों को खरीदना होगा। इसके सॉफ्टवेयर पर आने वाला खर्च विभाग वहन करेगा।

जिन स्कूलों में बिजली का बिल देने तक के रुपये नहीं हैं और सरकार से बच्चों की यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग वगैरह खरीदने के लिए सहायता नहीं मिल रही हो वहां इस आदेश से प्रबंधकों में असंतोष पनप रहा है। यही कारण है कि 31 जनवरी तक यह व्यवस्था शुरू करने के आदेश के तीन सप्ताह बाद भी स्कूलों में रजिस्टर पर ही हाजिरी दर्ज हो रही है। जबकि निदेशक की ओर से 31 जनवरी तक ऑनलाइन उपस्थित शुरू न किए जाने पर वेतन रोकने के भी आदेश दिए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इन उपभोक्ताओं की कट सकती है बिजली, अलर्ट मैसेज भेज रहा पावर कारपोरेशन

लेकिन प्रबंधन इसके बावजूद इस आदेश के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। राष्ट्रीय शिशु विद्यालय एवं महिला कला प्रशिक्षण केंद्र मम्फोर्डगंज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एलके अहेरवार के अनुसार यह आदेश पूरी तरह से अव्यवहारिक है। इस पर सरकार को पुर्नविचार करना चाहिए।

उपस्थिति के लिए एक घंटे का मिलेगा मार्जिन

बायोमीट्रिक उपस्थिति के लिए शिक्षकों को विद्यालय प्रारम्भ होने से एक घंटे का मार्जिन दिया जाएगा। एक घंटे के बाद सिस्टम लॉक हो जाएगा। जिन विद्यालयों में नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण उपस्थिति दर्ज करने में समस्या आ रही हो वहां ऑफलाइन मोड में उपस्थिति दर्ज होगी जो नेटवर्क आने पर ऑनलाइन डिजिटल प्रणाली में सिंक हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में बिजली की नई दरों और स्मार्ट मीटर के दामों पर क्या है तैयारी? जानें अपडेट

विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को उपस्थिति दर्ज करनी है। यदि कोई प्रधानाध्यापक उपस्थिति दर्ज करने में असमर्थता व्यक्त करता है तो उनसे चार्ज लेकर अन्य अध्यापक को यह जिम्मेदारी देने के आदेश हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।