girl student committed suicide by consuming poison after being harassed by a lunatic सिरफिरे की छेड़खानी से तंग छात्रा ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड का वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिरफिरे की छेड़खानी से तंग छात्रा ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड का वीडियो वायरल

महोबा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने सिरफिरे की लगातार परेशानियों से तंग आकर जहर खा लिया। जहर खाते समय उसने वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Wed, 31 Dec 2025 10:01 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, महोबा
share
सिरफिरे की छेड़खानी से तंग छात्रा ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड का वीडियो वायरल

यूपी के महोबा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सिरफिरे की हरकतों से परेशान होकर बीए की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाते हुए उसने वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिरफिरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खरेला क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से एक सिरफिरा बेटी को परेशान कर रहा था। कॉलेज जाने से लेकर कोचिंग जाने के दौरान वह रास्ता रोककर उसे तंग करता था। यही नहीं, मोबाइल पर मैसेज भी भेजता था। सिरफिरे की हरकतों से आजिज प्रिया ने बुधवार को एक वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए जहां हालत से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित रामनरेश के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को शीघ्र पकड़ा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवतियों का बुर्के में डांस, धुरंधर के गाने पर छात्रा को गोद में उठाकर नाचा युवक

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट, पुलिस ने बचाई युवक की जान

उधर, आगरा में पुलिस की सोशल मीडिया सेल की सतर्क निगरानी फिर जीवन रक्षक साबित हुई। शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल को अलर्ट मिला। बिना वक्त गंवाए पूरी मशीनरी हरकत में आ गई। सूचना मिलते ही थाना शमसाबाद पुलिस की टीम तेजी से मौके पर पहुंची और युवक को आत्मघाती कदम उठाने से बचा लिया।

बताया गया है कि युवक उस समय मानसिक तनाव और भावनात्मक आघात में था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया और उसकी काउंसलिंग की, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि सोशल मीडिया सेल से सूचना मिलते ही बिना देरी किए टीम रवाना की गई थी। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि प्रेम प्रसंग के चलते वह मानसिक दबाव में था और आवेश में आकर उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस ने युवक को समझाया, काउंसलिंग कराई और परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।