Swami Premanand Maharaj was seen riding scooter disciples forcibly stopped residents Braj who were filming video viral स्कूटी चलाते दिखे स्वामी प्रेमानंद महाराज, शिष्यों ने वीडियो बना रहे बृजवासियों को जबरन रोका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कूटी चलाते दिखे स्वामी प्रेमानंद महाराज, शिष्यों ने वीडियो बना रहे बृजवासियों को जबरन रोका

वायरल वीडियो में स्वामी प्रेमानंद महाराज यमुना खादर में बने एक मार्ग से स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेमानंद महाराज को स्कूटी चलाते देखा तो आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल से जब वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो उनके साथ चल रहे उनके शिष्यों ने ऐसा करने से रोका।

Thu, 5 Feb 2026 06:04 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share
स्कूटी चलाते दिखे स्वामी प्रेमानंद महाराज, शिष्यों ने वीडियो बना रहे बृजवासियों को जबरन रोका

सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में स्वामी प्रेमानंद महाराज यमुना खादर में बने एक मार्ग से स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेमानंद महाराज को स्कूटी चलाते देखा तो आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल से जब वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो उनके साथ चल रहे उनके शिष्यों ने ऐसा करने से रोका। वायरल वीडियो में शिष्यों की ये हरकत भी कैद हो गई। प्रेमानंद के शिष्य बृजवासियों के मोबाइलों को झपट्टा मारकर बंद कराते हुए भी इस वीडियो में दिख रहे हैं। एक ओर वीडियो में प्रेमानंद महाराज स्कूटी चलाते दिख रहे हैं तो वहीं उनके तीन-चार शिष्य महंगी बुलेट मोटरसाइकिल पर साथ चल रहे हैं।

रेसलर वीर महान-3 अन्य शिष्यों संग पैदल स्कूटी के पीछे चल रहे हैं और सबसे अंत में उनकी स्कूटी के पीछे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी इस वीडियो में चलती दिखाई दे रही है। संत प्रेमानंद द्वारा स्कूटी चलाए जाने का वीडियो बनाने से रोके जाने पर स्थानीय लोगों का कहना था कि महाराज स्कूटी चला रहे हैं, यह तो ठीक है, लेकिन उनकी वीडियो या फोटो खींच रहे स्थानीय बृजवासियों को उनके शिष्यों द्वारा जबरन रोका जाना कहां तक उचित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 18 जिले संवेदनशील घोषित, मुख्य सचिव के अल्टीमेटम भी

दो दिन स्वामी प्रेमानंद के दर्शन करने पहुंचे थे महाभारत के 'युधिष्ठिर'

दो दिन पहले वाराहघाट परिक्रमा मार्ग स्थित राधा केलि कुंज पर स्वामी प्रेमानंद के दर्शनार्थ को महाभारत सीरियल में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक भेंट वार्ता करते हुए महाभारत सीरियल में बोले गए अपने संवादों को उन्हें सुनाया था। स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि महाभारत में आपने हमारे बहुत बड़े धर्म के स्वरूप युधिष्ठिर का अभिनय किया। यह बहुत गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युधिष्ठिर धर्म के ही अंश से ही प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि महाभारत सीरियल बहुत ही शानदार था। उन्होंने युधिष्ठिर द्वारा सुनाए गए संवादों पर प्रसन्नता व्यक्त की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।