Police post incharge beat up BJP workers playing Holi in azamgarh होली खेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली खेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी

आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को होली खेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया और इसकी शिकायत अधिकारियों से की। जिसके बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Sat, 15 March 2025 03:02 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
होली खेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी

यूपी के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में होली खेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया। साथ ही विवाद को लेकर देर शाम तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। जानकारी होने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।

ये मामला निजाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार का है। जहां होली के मौके स्थानीय लोग रंग खेल रहे थे। सभी होली की मस्ती में थे। तभी फरिहा पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि इस दौरान चौकी प्रभारी होली खेल रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लेग। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया और इसकी सूचना आला अफसरों को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

गोली मोदनवाल ने आरोप लगाया कि अनिल कुमार वर्मा गुरुवार को उसकी दुकान पर आए और चाय मांगा था। दूध न होने के कारण वह चाय नहीं दे पाया था। इस पर चौकी प्रभारी ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी थी कि तुम लोगों को होली खिलाउंगा। उसी के विरोध में शुक्रवार को उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। जिससे कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट आई। थाना प्रभारी निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पहुंचे तो सभी घायलों ने अपनी घाव दिखाई। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार का खौफनाक अंत, सहारनपुर में ब्रिज से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
ये भी पढ़ें:आर्केस्ट्रा के दौरान युवक ने जमकर की हर्ष फायरिंग, दूल्हा हुआ गिरफ्तार

बलिया में ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर पर उपनिरीक्षक निलंबित

उधर, बलिया जिले में एक उपनिरीक्षक को होली के दिन ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनय सिंह को शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

एसपी ने कहा कि विनय सिंह को होली के दौरान शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया था लेकिन उसने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता दिखाई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।