superintendent and deputy jailer of Banda jail have also been suspended; Yogi government action in the Ravi Kana release जेल के अधीक्षक और डिप्टी जेलर भी सस्पेंड, योगी सरकार ने इस मामले में लिया ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जेल के अधीक्षक और डिप्टी जेलर भी सस्पेंड, योगी सरकार ने इस मामले में लिया ऐक्शन

योगी सरकार  ने माफिया रवि काना की रिहाई के मामले में बांदा जेल के अधीक्षक और डिप्टी जेलर को भी सस्पेंड कर दिया गया है। एक दिन पहले ही इस मामले में जेल अधीक्षक व जेलर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

Wed, 4 Feb 2026 09:19 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जेल के अधीक्षक और डिप्टी जेलर भी सस्पेंड, योगी सरकार ने इस मामले में लिया ऐक्शन

यूपी की योगी सरकार ने माफिया रवि काना की रिहाई के मामले में बांदा जेल के अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह को भी निलम्बित कर दिया गया है। एक दिन पहले ही इस मामले में जेल अधीक्षक व जेलर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके बाद ही निलम्बन की यह कार्रवाई की गई। इस मामले में जेलर विक्रम सिंह को पहले ही निलम्बित कर दिया गया था।

माफिया रवि काना को वर्ष 2024, अगस्त में बांदा जेल में बंद किया गया था। पिछले महीने जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई कर दी। इस रिहाई को लेकर कोर्ट ने सवाल उठा दिए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कोर्ट ने कहा कि वारंट बी जारी होने के बाद भी रवि काना की रिहाई कैसे कर दी गई। इस पर ही डिप्टी जेलर को निलम्बित कर दिया गया था। इस मामले में कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 261 सड़कें चमकेंगी, योगी सरकार ने दी मंजूरी; लोगों का सफर आसान होगा

विभागीय जांच के लिए भी कहा गया

इस पर ही मंगलवार को जेल चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय की तहरीर पर जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और निलम्बित चल रहे जेलर विक्रम सिंह यादव और अन्य कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस कार्रवाई के बाद ही डीजी जेल पीसी मीना ने बांदा जेल के अधीक्षक अनिल कुमार और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह के निलम्बन का आदेश भी जारी कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच के लिए भी कहा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।