UP Ambedkarnagar 261 roads will be upgraded;Yogi government has given its approval यूपी में 261 सड़कें चमकेंगी, योगी सरकार ने दी मंजूरी; लोगों का सफर आसान होगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 261 सड़कें चमकेंगी, योगी सरकार ने दी मंजूरी; लोगों का सफर आसान होगा

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लोगों का सफर आसान हो जाएगा। योगी सरकार ने अंबेडकरनगर जिले की 261 सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के कार्य को मंजूरी प्रदान की है।

Wed, 4 Feb 2026 03:22 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 261 सड़कें चमकेंगी, योगी सरकार ने दी मंजूरी; लोगों का सफर आसान होगा

यूपी के अंबेडकरनगर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने व सुचारु आवागमन के लिए योगी सरकार ने जिले की 261 सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत के कार्य को मंजूरी प्रदान की है। 33 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड व निर्माण खंड को सौंपी गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को प्रथम किस्त के रूप में 7 करोड़ रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। संबंधित मार्ग के बेहतर होने से लगभग चार लाख से अधिक की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।

आम लोगों को आवागमन में राहत दिलाने के लिए शासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। न सिर्फ नए सिरे से मार्ग का निर्माण करा रहा, बल्कि क्षतिग्रस्त मार्ग के नवीनीकरण व मरम्मत का भी कार्य करा रहा। इस बीच एमएलसी हरिओम पांडेय के अथक प्रयास से संबंधित विभाग के माध्यम से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में शासन ने जिले की 261 सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत के कार्य को मंजूरी प्रदान की है। एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि 33 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित मार्ग का निर्माण होगा। इससे चार लाख से अधिक लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। बताया कि वे लगातार आम लोगों के हित में काम कर रहे हैं। जिले के चहुंओर विकास का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सख्त ऐक्शन लेंगे अगर.., हाईलेवल मीटिंग में योगी के मंत्री की अफसरों को चेतावनी

वहीं लोक निर्माण विभाग के अनुसार 33 करोड़ रुपये की लागत से जिन 261 सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण होना है, उसमें प्रांतीय खंड व निर्माण खंड की सड़कें शामिल हैं। निर्माण खंड द्वारा 17 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से140 सड़क, जबकि प्रांतीय खंड द्वारा 15 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से 121 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए शासन से जिले को 7 करोड़ रुपये भी उपलब्ध करा दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।