summer special trains karnataka bengal upansana kumbh express fare reduction यूपी से कर्नाटक, बंगाल के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, कई गाड़ियों की रफ्तार घटी, किराया हुआ कम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी से कर्नाटक, बंगाल के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, कई गाड़ियों की रफ्तार घटी, किराया हुआ कम

गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे ने यूपी से कर्नाटक और बंगाल के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। साथ ही यहां से गुजरने वाली उपासना, कुम्भ, हिमगिरि और विभूति एक्सप्रेस का सुपरफास्ट दर्जा खत्म कर दिया गया है। 

Wed, 8 April 2026 10:06 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी से कर्नाटक, बंगाल के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, कई गाड़ियों की रफ्तार घटी, किराया हुआ कम

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश से कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही, यूपी से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब उपासना और कुम्भ जैसी प्रमुख ट्रेनें सुपरफास्ट की श्रेणी से बाहर कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को किराए में राहत मिलेगी।

हुबली और आसनसोल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए हुबली (कर्नाटक) और आसनसोल (प. बंगाल) के बीच विशेष गाड़ियाँ संचालित की जाएंगी:

गाजीपुर सिटी-हुबली स्पेशल (07338): यह ट्रेन 9 से 30 अप्रैल तक हर गुरुवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 5.45 बजे चलेगी और वाराणसी होते हुए हुबली जाएगी।

झांसी-आसनसोल स्पेशल (04185/04186): झांसी से यह ट्रेन बुधवार और रविवार को चलेगी, जबकि वापसी में आसनसोल से गुरुवार और सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन बनारस और कैंट स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेमौसम बारिश से बेहाल किसानों को राहत की तैयारी, योगी का अफसरों को यह निर्देश

बरेली से होकर गुजरेंगी 12 ट्रेनें

वहीं, बरेली से करीब 12 समर स्टेशल ट्रेनें गुजरेंगी, इससे यहां के यात्रियों को लाभ मिलेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि अमृतसर से कोलकत्ता, योगनगरी ऋषिकेश से कोलकत्ता, नई दिल्ली से गोरखपुर, चंडीगढ़-पटना, भटिंडा से वाराणसी आदि जगह को स्पेशल ट्रेनें अगले सप्ताह से चलेंगी, जो जुलाई तक संचालित होंगी। इनमें 05101-05102 गोरखपुर-नई दिल्ली, 05193-05194 छपरा-पठानकोट, 04512-04511 चंडीगढ़-पटना, 04520-04519 भटिंडा-वाराणसी, 04312-04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकत्ता, 04624-04623 अमृतसर-कोलकत्ता शामिल हैं।

सुपरफास्ट का दर्जा खत्म, किराए में मिलेगी छूट

रेलवे ने वाराणसी से गुजरने वाली चार जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाकर 'मेल-एक्सप्रेस' में परिवर्तित कर दिया है। लोक लेखा समिति द्वारा सदन में उठाए गए सवालों के बाद यह कदम उठाया गया है। अब इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त 'सुपरफास्ट चार्ज' नहीं देना होगा, जिससे टिकट की कीमतों में 15 से 20 रुपये तक की कमी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाव पर शराब पार्टी: ओवैसी ने उठाया सवाल, चौतरफा घिरी पुलिस का एक्शन, 2 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:चुनावी मोड में योगी सरकार, कैबिनेट और अवध से ब्रज भूमि तक सौगातों की बौछार

परिवर्तित नंबर के साथ चलने वाली ट्रेनें:

उपासना एक्सप्रेस (13035/13036): 15 अप्रैल से नए नंबर के साथ चलेगी।

कुम्भ एक्सप्रेस (13037/13038): 14 अप्रैल से मेल-एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

हिमगिरि एक्सप्रेस (13041/13042): 15 अप्रैल से इसका संचालन नए स्वरूप में होगा।

विभूति एक्सप्रेस (13047/13048): 14 अप्रैल से सुपरफास्ट शुल्क से मुक्त होगी।

रफ्तार कम होने के कारण लिया गया फैसला

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पूर्व में इन गाड़ियों की औसत गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम थी। प्रीमियम श्रेणी और सुपरफास्ट का दर्जा होने के बावजूद ये ट्रेनें अक्सर देरी से चलती थीं और यात्रियों को समय पर गंतव्य तक नहीं पहुँचा पाती थीं। अब गति और समय पालन की वास्तविक स्थिति को देखते हुए इन्हें सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की श्रेणी में डाल दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।