sudhar jao varana up s bijli mantri ak sharma s anger erupted again this time he shared the officer s audio सुधर जाओ वरना..., बिजली मंत्री AK शर्मा का फिर फूटा गुस्सा, इस बार शेयर किया अफसर का ऑडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुधर जाओ वरना..., बिजली मंत्री AK शर्मा का फिर फूटा गुस्सा, इस बार शेयर किया अफसर का ऑडियो

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा- एक वरिष्ठ राजनेता ने अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई बातचीत का ऑडियो मुझे कार्यवाही करने के लिए भेजा है। यही बात मैंने 3 दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, MD और अन्य अधिकारियों को कहा था।

Sun, 27 July 2025 09:46 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सुधर जाओ वरना..., बिजली मंत्री AK शर्मा का फिर फूटा गुस्सा, इस बार शेयर किया अफसर का ऑडियो

यूपी में बिजली की बदहालत और अधिकारियों द्वारा जनता की शिकायतें न सुनने की प्रवृति पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का गुस्सा एक बार फिर फूटा है। इस बार मंत्री ने एक उपभोक्ता और बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए विस्तार से अपनी बात कही है। मंत्री के अनुसार यह ऑडियो उन्हें एक पूर्व सांसद ने भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अधिकारी सुधर जाएं वरना परिणाम भयंकर होंगे। बता दें कि हाल ही में बिजली अधिकारियों के साथ एक बैठक में ऊर्जा मंत्री ने उनकी कार्यशैली पर अपनी सख्त नाराजगी जाहिर की थी। मंत्री ने यहां तक कह दिया था कि अफसरों ने उन्हें बदनाम करने की सुपारी ले ली है।

‘एक्स’ पर पोस्ट में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लिखा- ‘कई बार सांसद रह चुके एक वरिष्ठ राजनेता ने अभी-अभी अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई बातचीत का ऑडियों निम्नांकित लिखकर मुझे कार्यवाही करने के लिए भेजा है।’ मंत्री ने आगे लिखा- यही बात मैंने तीन दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, MD और अन्य अधिकारियों को कहा था। कड़े शब्दों में यह भी कहा था कि 1912 की टोल फ्री व्यवस्था या अन्य टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था मानवीय व्यवस्था की पूरक हो सकती है; विकल्प नहीं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफसरों ने बदमान करने की सुपारी ले ली है, अपने विभाग पर बरसे मंत्री एके शर्मा

अफसरों ने फोन उठाना बिल्कुल बंद ही कर दिया

उन्होंने लिखा-मैंने कहा था कि ऐसे कई ग़लत, असामयिक और अव्यवहारिक निर्देशों के कारण जनता को परेशानी हो रही है। अधिकारी फ़ोन उठाना बिल्कुल ही बंद कर दिए हैं। तितलौकी थी ही, अब नीम पर चढ़ गई।

मना करने के बावजूद हुए गलत निर्णय, मीटिंग में मुझसे झूठ बोला

ऊर्जा मंत्री ने आगे लिखा-और अनेक ऐसे ग़लत निर्णय हमारे बार-बार लिखित/ मौखिक रूप से मना करने के बावजूद हुए हैं। सबने मीटिंग में मुझसे असत्य बोला कि 1912 पर ही शिकायत करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया है। मुझे उनकी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। मैंने कई बार पूछा। हर बार वही असत्य सुनने को मिला। वास्तविकता आप स्वयं सुनिए…

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को चेताया

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने अपनी पोस्ट में बिजली के अधिकारियों, कर्मचारियों को चेताते हुए यह भी लिख-एक बार पुनः कह रहा हूं कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। उनसे त्वरित और उचित भाषा में संवाद करें और समस्या का निराकरण करें। अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे। इसके बाद मंत्री ने शिकायत करने वाले वरिष्ठ नेता के ह्वाट्सऐप संदेश का भी उल्लेख किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री एके शर्मा का बांके बिहार मंदिर में विरोध, न पाटुका पहनाया न दिया प्रसाद

मंत्री ने लिखा-उस राजनेता का मुझे मिला ह्वाट्सऐप संदेश-

माननीय मंत्री जी, बस्ती शहर के एक बड़े मुहल्ले में सुबह 10 बजे से लाइट नहीं है. रात्रि 8 बजे तक बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के फोन ना उठाने पर अधीक्षण अभियंता बस्ती को काल करने पर उन्होंने जिस तरीके से बात की उसको सुनकर आप स्वयं जान जाएंगे कि public grievance के प्रति ये कितने संवेदनहीन हैं तथा इनके अपने संबंधों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार की छवि जानबूझ कर खराब करने में लगे हुए है । बातचीत की रिकॉर्डिंग नीचे इस प्रकार है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।