Student stabbed to death after his foot broke in baghapt UP छोटी दीपावली पर खूनी वारदात, पैर से करवा फूटने पर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छोटी दीपावली पर खूनी वारदात, पैर से करवा फूटने पर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

बागपत में घर के बाहर रखा करवा पैर फूटने से शुरू हुई बहस ने हिंसा का रूप ले लिया। शुक्रवार की मारपीट की शिकायत लेकर शनिवार को आरोपियों के घर गए पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें पुत्र की मौत हो गई।

Sun, 19 Oct 2025 10:21 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बागपत
share
छोटी दीपावली पर खूनी वारदात, पैर से करवा फूटने पर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में शुक्रवार शाम को घर के बाहर रखा करवा पैर लगने से फूटने पर कुछ युवकों ने गांव के ही पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। शनिवार को छोटी दीपावली पर मारपीट की शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें बीए के छात्र की सीने में चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया।

किरठल गांव निवासी अमित ने बताया कि शुक्रवार शाम एक घर के बाहर रखे करवे पर बेटे का पैर लगने से वह फूट गया था। इसके बाद उस घर के युवकों ने उसके बेटे अनिकेत के साथ मारपीट कर दी थी। शनिवार को वह अपने बेटे अनिकेत को लेकर युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे, जहां पर आरोपियों ने दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अनिकेत के सीने में एक आरोपी ने चाकू घोंप दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमीरपुर में दबंगों ने दलित युवक के साथ की मारपीट, जूते चटवाने का भी आरोप

अमित के सिर पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए, जिसमें दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अनिकेत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता अमित ने विकास व राजीव पुत्रगण कृष्ण, कृष्ण पुत्र बलबीर, सूरज पुत्र ओमपाल व अन्शू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बेटा हाथ जोड़ता रहा और आरोपी उस पर चाकू से वार करते रहे

अनिकेत के पिता ने बताया कि उसका बेटा आरोपियों के सामने हाथ जोड़े खड़ा रहा, लेकिन उन्हें दया नहीं आई और वह उस पर चाकू से वार करते रहे, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उनकी चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गए, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि आरोपियों को रोककर उनके बेटे को बचा सके। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।