लखनऊ-गोंडा, गोरखपुर,भटनी-वाराणसी ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, आवश्यकता पड़ने पर संख्या भी
पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों के सफर को रफ्तार मिलेगी। लखनऊ-गोंडा, गोरखपुर,भटनी-वाराणसी ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। यही नहीं ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में इन रूटों पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

लखनऊ-गोंडा, गोरखपुर-वाल्मीकिनगर और भटनी-वाराणसी पर ट्रेनों की रफ्तार और बढ़ेगी। संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। कारण है कि पूर्वोत्तर रेलवे के इन तीन रूट को हाई यूटीलाइज्ड ट्रैक में शामिल कर लिया गया है। ट्रेनों की रफ्तार और संख्या बढ़ाने की दिशा में इन रूटों पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में कवायद तेज कर दी है। इसके लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा रूट पर तीसरी लाइन के लिए तेजी से काम चल रहा है। जबकि, चौथी लाइन के लिए रूट को लेकर लोकेशन सर्वे का काम किया जा रहा है। मानव रहित समपार फाटकों को भी काफी हद तक खत्म कर आरओबी और आरयूबी बनाने की कवायद चल रही है। गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट पर दोहरीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए पुल-पुलिया बनाने का काम जारी है।
ट्रैक की क्षमता कम पड़ जा रही-
गर्मी की छुट्टियों व त्योहारों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किए जाने से ट्रैक क्षमता कम पड़ जा रही। इस दीपावली और छठ महापर्व में पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रुटों पर 150 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इसके बाद भी यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई। अब कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक सीमा के बाद स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी नहीं बढ़ पाती है, ऐसे में लाइन क्षमता बढ़ जाने से डिमांड के हिसाब से ट्रेनें आसानी से चलाई जा सकेंगी।
10 तब ब्लाक बढ़ाया गया, 22 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
वहीं लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से ब्लॉक को 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण 22 ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। यह चारबाग स्टेशन पर नहीं आएंगी। इसके अलावा 68 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं, जिसमें से अधिकतर ट्रेनों को छह और सात नंबर प्लेटफार्म से चलाया जाएगा। चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण ही ब्लाक बढ़ाया गया था। पहले यह चार जून तक था।
रेलवे के अनुसार 10 जून तक ट्रेन नंबर 15107/15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस उतरेठिया तक ही आएगी और यहीं से जाएगी। आठ को जून 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेठिया तक ही आएगी। वापसी में 11 जून को 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस उतरेठिया से चलेगी। ट्रेन नंबर 64214/64203 लखनऊ-कानपुर मेमू चारबाग के बजाय लखनऊ जंक्शन से 10 जून तक चलेगी। ट्रेन नंबर 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-सिंगरौली, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर, 15073 सिंगरौली टनकपुर, 12355 पटना-जम्मूतवी, 14611 गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 14307 प्रयागराज बरेली, 14207 पदमावत, 14523 बरौनी-अंबाला, 14208 पदमावत, 14524 अंबाला बरौनी, 12356 जम्मूतवी, 15127 बनारस-नई दिल्ली, 15128 नई दिल्ली-बनारस, 13257/13258दानापुर-आनंद विहार समेत कई ट्रेनें आलमनगर उतरेठिया, आलमनगर, बादशाहनगर और ऐशबाग होकर चलेंगी।
यात्रा से पहले 139 पर जानकारी ले लें-
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व अपने ट्रेनों की सही जानकारी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 पर ले लें। बताया कि बदलाव को लेकर यात्रियों के मोबाइल पर संबंधित ट्रेनों का मैसेज भेज दिया गया है।




साइन इन