CM Yogi gave many big gifts, Adityanath launched Uttar Pradesh Clean Air Management Project सीएम योगी ने कई बड़ी सौगातें दीं, आदित्यनाथ ने शुरू की उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ने कई बड़ी सौगातें दीं, आदित्यनाथ ने शुरू की उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

सीएम योगी ने शुक्रवार को कई बड़ी सौगातें दीं। योगी ने उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के सामने विश्व बैंक में एशिया क्षेत्र की प्रैक्टिस मैनेजर एन. जैनेट ग्लोबर व सीईओ यूपी कैंप बी.चंद्रकला ने एमओयू का हस्तांतरण किया।

Fri, 5 June 2026 06:23 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी ने कई बड़ी सौगातें दीं, आदित्यनाथ ने शुरू की उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की लागत वाली भारत की पहली ‘एयर शेड आधारित उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के सामने विश्व बैंक में एशिया क्षेत्र की प्रैक्टिस मैनेजर एन. जैनेट ग्लोबर व सीईओ यूपी कैंप बी.चंद्रकला ने एमओयू का हस्तांतरण किया।

मुख्यमंत्री योगी ने एक पेड़ मां के नाम महाभियान का बटन दबाकर शुभारंभ किया। यूपी कैंप के लोगो व वेबसाइट का भी अनावरण किया। यूपी कैंप के कार्यों की जानकारी पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 100 आर्द्रभूमि की अधिसूचना से संबंधित संकलन व वेटलैंड पोर्टल की लांचिंग की। मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य के तहत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण महाभियान- 2026 के लोगो और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शुभंकर का भी अनावरण किया। इस दौरान श्रावस्ती स्थित गुलरा (केन नाला) को बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई।

यूपी का 13वां व देश का 100वां रामसर साइट्स बना सुरहा ताल

बलिया स्थित सुरहा ताल देश का 100वां व उत्तर प्रदेश का 13वां रामसर साइट्स बन गया है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने मंच पर इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों के डॉकेट व बुकलेट का भी विमोचन किया।

यूपी कैंप लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

यूपी कैंप के लोगो के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 स्कूलों के 2000 विद्यार्थियों समेत प्रोफेशनल व डिजाइनर्स ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मंच पर इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

प्रथम पुरस्कार- माही रजा- कक्षा-7 - 50 हजार (ललितपुर)

द्वितीय पुरस्कार- सुंबुल फातिमा - कक्षा 5 - 25 हजार (कन्नौज)

तृतीय पुरस्कार- श्रद्धा- कक्षा- 10 - 10 हजार (मीरजापुर)

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता भी हुए पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

प्रथम पुरस्कार- अजय कुमार दुबे (दिव्यांग छात्र) - 25 हजार

द्वितीय पुरस्कार- सृष्टि शुक्ला- 15 हजार

तृतीय पुरस्कार- सुधाकर (दिव्यांग छात्र) -10 हजार

मुख्यमंत्री ने मंच पर छह ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया

आर्द्रभूमि में अधिसूचना को हस्तगत करने वाले 100 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने छह ग्राम प्रधानों को मंच पर सम्मानित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 206 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:योगी सरकार 1300 स्कूलों में करने जा रही बड़ा काम, सालभर छात्रों को देगी ट्रेनिंग

राजकिशोर वर्मा- बाराबंकी

मंटू सिंह- चित्रकूट

मंशाराम- अयोध्या

सुशील कुमार सिंह- बाराबंकी

हरेंद्र सिंह- फर्रुखाबाद

अनीता देवी- चंदौली

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।