SP to contest Assembly elections with Congress seat sharing formula and list of 200 candidates finalized कांग्रेस के साथ ही विस चुनाव लड़ेगी सपा, टिकट बंटवारे का फार्मूला और 200 नाम भी तय, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस के साथ ही विस चुनाव लड़ेगी सपा, टिकट बंटवारे का फार्मूला और 200 नाम भी तय

समाजवादी पार्टी अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर ही लड़ेगी। टिकट बंटवारे का फार्मूला भी तय हो गया है। सपा ने सर्वे के आधार पर करीब 200 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम भी तय कर लिया है। कहा जा रहा है कि सबसे पहले नामों का ऐलान भी सपा ही कर देगी।

Thu, 11 June 2026 06:15 AMYogesh Yadav शैलेंद्र श्रीवास्तव लखनऊ
share
कांग्रेस के साथ ही विस चुनाव लड़ेगी सपा, टिकट बंटवारे का फार्मूला और 200 नाम भी तय

UP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा की चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा यूपी में कांग्रेस से गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फार्मूला लगभग तय हो गया। जीत की गारंटी वाली सीटें ही एक-दूसरे के खाते में जाएंगी। कांग्रेस का जनाधार जहां भी मजबूत होगा सपा उसके लिए वो सीट छोड़ेगी। सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया जाएगा। यह बताना होगा कि पिछले कुछ चुनावों में कितना वोट मिला था व जातीय समीकरण के हिसाब से उम्मीदवारी किती मजबूत है। 200 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम भी तय हो गया है।

मैदान में पहले से दिखेगी सपा

सपा ने इस बार चुनाव लड़ने का फार्मूला बदल दिया है। चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारी तय कर दी जाएगी, जिससे उसे क्षेत्र में काम करने का पूरा मौका मिले। इससे टिकट बंटवारे को लेकर होने वाले मनमुटाव को भी कम करने का मौका मिलेगा। ऐन वक्त पर टिकट बंटवारे से एक तो उम्मीदवार को तैयारी का मौका कम मिल पाता है और दूसरी चुनाव के दौरान नाराजगी का असर भी दिखाई पड़ता है। इसीलिए सपा यह नहीं चाहती है कि 2027 के चुनाव में किसी तरह का कोई भितरघात हो। जब नाराजगी नहीं रहेगी तो पार्टी के सभी नेता मिलकर तैयारियां करेंगे और चुनाव परिणाम बेहतर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर-वकील दोनों पर हाईकोर्ट सख्त, विवाद की जांच को बनाई न्यायिक कमेटी

40 जिलों पर हो चुकी बात

सपा नेतृत्व हर जिले की विधानसभावार सीटों पर चर्चा कर रहा है। सपा मुखिया स्वयं हर बिंदुओं परे ध्यान दे रहे हैं। फीडबैक लेने के लिए जिलाध्यक्ष और नगर कार्यकारिणी के लोगों को इन दिनों बुलाया जा रहा है। करीब 200 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की पहचान का काम हो चुका है। जुलाई के पहले हफ्ते तक उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीदवारों के बारे में खुफिया तरीके से भी पड़ताल कराई जा रही है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में उसकी क्या हैसियत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावे की कई साल से हो रही चोरी, पूर्व लेखा प्रभारी का दावा, ऐसे खेल

कांग्रेस जहां मजबूत वहीं मिलेगा उसे टिकट

सपा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कितना टिकट देगी इसकी संख्या अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उसके हिस्से में वही सीटें जाएंगी जहां वह मजबूत होगी। कांग्रेस को इसके लिए सीटवार बताना होगा कि वह कितनी जगह पर मजबूत है। मजबूती का आधार भी उसे बताना होगा। जहां भी कांग्रेस की सीट निकलती हुई दिखाई देगी उसे टिकट देने की योजना है। सपा नेतृत्व का मानना है कि लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर गड़बड़ी हुई थी, जिससे नुकसान उठाना पड़ा। इसलिए विधानसभा चुनाव में ऐसी गलती न हो इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावे पर सियासत के बीच अहम सफलता, गोपनीय जांच में डेढ़ करोड़ बरामद
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।