sp mla ramakant yadav s land worth rs 23 crore seized police made announcement by beating drums सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ की जमीन कुर्क, पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर कराई मुनादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ की जमीन कुर्क, पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर कराई मुनादी

फूलपुर से सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। माहुल में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। अहरौला थाने में 21 फरवरी 2022 को रंगेश यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Sat, 14 June 2025 09:39 AMAjay Singh संवाददाता, आजमगढ़
share
सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ की जमीन कुर्क, पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर कराई मुनादी

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में शुक्रवार को सपा विधायक रमाकांत यादव की 23.42 करोड़ कीमत की जमीन पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर ली। गैंगस्टर के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया था। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमीन कुर्क करने के बाद वहां बोर्ड लगवा दिया।

अहरौला के माहुल कस्बे में अपमिश्रित शराब पीने से हुईं मौतों के मामले में फूलपुर से सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। माहुल में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी। अहरौला थाने में 21 फरवरी 2022 को रंगेश यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर एनकाउंटर, मंदबुद्धि महिला से हैवानियत के आरोपी को लगी गोली

विवेचना के दौरान रमाकांत यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज सहित 13 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इसी मामले में रमाकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में रमाकांत यादव वर्तमान में केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध हैं। आरोप है कि उन्होंने अपराध के जरिए अर्जित धन से पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रुपये कीमत की छह गाटा की अलग-अलग जमीनें खरीदी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का यूपी को चमकाने का प्लान, 17 शहरों के लिए 1.29 लाख करोड़

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को बसही अशरफपुर गांव पहुंची। पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। जमीन कुर्क वहां बोर्ड लगवा दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।