another encounter in up accused of brutality against a mentally challenged woman shot यूपी में फिर एनकाउंटर, मंदबुद्धि महिला से हैवानियत के आरोपी को लगी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में फिर एनकाउंटर, मंदबुद्धि महिला से हैवानियत के आरोपी को लगी गोली

55 वर्षीय मंदबुद्धि महिला से बुधवार की देर शाम सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। महिला शाहपुर तटबंध होते हुए नदी के किनारे शाम को नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। सुनसान और अंधेरे का फायदा उठाकर 3 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Sat, 14 June 2025 08:16 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी में फिर एनकाउंटर, मंदबुद्धि महिला से हैवानियत के आरोपी को लगी गोली

गोरखपुर के बेलघाट इलाके में मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपित को शुक्रवार की आधी रात में पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़ने गई टीम पर फायरिंग कर वह भागने का प्रयास कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा एक खोखा बरामद किया गया है। गैंगरेप के दो अन्य आरोपितों को पुलिस दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बेलघाट इलाके में 55 वर्षीय मंदबुद्धि महिला से बुधवार की देर शाम सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। महिला शाहपुर तटबंध होते हुए नदी के किनारे शाम को नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। आरोप है कि सुनसान और अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: झुलसाती गर्मी के बीच UP के लिए गुड न्यूज, 25 जिलों में बारिश के आसार

जानकारी के मुताबिक महिला की चीख सुनकर पड़ोस की एक महिला आई तो उसे देखकर आरोपित फरार हो गए। महिला पीड़िता को अपने घर ले गई और उसके घरवालों को सूचना दी। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों सोनू उर्फ गप्पा, मोहम्मद रजा उर्फ बबलू और गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से दो आरोपियों सोनू उर्फ गप्पा तथा रजा उर्फ बबलू को शुक्रवार को बेलघाट क्षेत्र के सांउखोर तटबंध के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% शिक्षकों के ही होंगे तबादले, 8 जिलों से किसी को भी नहीं भेजा जाएगा बाहर

वहीं फरार चल रहे शफीक खान उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल कलाम की तलाश में पुलिस लगी थी। इस बीच सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया लिया गया। आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पुलिस उसे जेल भेजेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।