Aparna Yadav said those who made indecent remarks should apologize; Sanjay Nishad had said If had touched her somewhere अपर्णा यादव ने कहा- अमर्यादित बयान देने वाले माफी मांगें; संजय निषाद ने कहा था- कहीं और छू लेते तो..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपर्णा यादव ने कहा- अमर्यादित बयान देने वाले माफी मांगें; संजय निषाद ने कहा था- कहीं और छू लेते तो...

संजय निषाद के विवादित बयान पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि किसी भी धर्म या जाति की महिला के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

Wed, 17 Dec 2025 05:32 PMDeep Pandey
share
अपर्णा यादव ने कहा- अमर्यादित बयान देने वाले माफी मांगें; संजय निषाद ने कहा था- कहीं और छू लेते तो...

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला आयुष चिकित्सक का नकाब हटाने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के उस बयान पर बवाल बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कहीं और छू लेते तो क्या होता। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई भी दी। अब इस बयान पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि किसी भी धर्म या जाति की महिला के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

बाराबंकी में पत्रकारों ने संजय निषाद के बयान को लेकर उनसे सवाल किया था। अपर्णा ने कहा कि कोई मंत्री हो या मंत्री न हो, उसे महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यदि ऐसा है तो माफी मांगनी चाहिए। अपर्णा कांग्रेस पर भी हमलावर दिखीं। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कांग्रेस का तर्पण हो चुका है। कांग्रेस के लोग मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।

दरअसल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को 12 बजे बाराबंकी जिला महिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचीं। लेबर रूम में पहुंच साफ-सफाई का हाल देखा। इसके बाद टीकाकरण कक्ष, बाल रोग कक्ष के साथ ओपीडी में मिल रही महिलाओं व बच्चों के सुविधाओं का हाल जाना। अपर्णा यादव इसके बाद मरीजों के लिए बने हेल्पडेस्क पहुंची। जहां पर मरीजों की काउंसलिंग, ऑनलाइन रिपोर्टिंग का भी मूल्यांकन किया। इसके बाद एसएनसीयू वार्ड पहुंच भर्ती नवजात बच्चों के इलाज व उनकी देखभाल के बारे में स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वार्डों की संख्या कम थी, महिला आयोग की सिफारिश के बाद महिला अस्पताल में 9 बेड बढ़ाने से मरीजों को काफी राहत मिली है। इसके बाद वह मेटरनिटी वार्ड पहुंची, जहां पर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और बेटियों को कंबल वितरण किया।

उन्होंने प्रसूताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि पहली बेटी या दो बेटियों पर सरकार 25000 उनके पालन पोषण के लिए दे रही है। कन्या सुमंगला योजना के तहत सभी महिलाएं आवेदन करें और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। अपर्णा यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में साफ सफाई और मरीज से वार्ता कर उनका फीडबैक काफी बेहतर मिला। जिला महिला अस्पताल की सुविधाओं से संतुष्ट होते हुए कहा कि सीएमएस से यहां पर जो भी सेवाएं बढ़ानी है उसके संबंध में चर्चा कर सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। अपर्णा यादव उसके बाद महिला बंदियों से मुलाकात करेंगी और संप्रेषण गृह पहुंचकर किशोरियों से भी मुलाकात कर उनका हाल जानेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।