SP leader house of a worth 1 crore 25 lakh has been confiscated गैंगस्टर एक्ट में फंसे सपा नेता का सवा करोड़ का मकान कुर्क, भाई पर है एक लाख का इनाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गैंगस्टर एक्ट में फंसे सपा नेता का सवा करोड़ का मकान कुर्क, भाई पर है एक लाख का इनाम

प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष और जेल में बंद छविनाथ यादव का सवा करोड़ का मकान कुर्क कर दिया गया है। पुलिस ने मकान कुर्की के लिए दस दिन पहले ही नोटिस दे दिया था। वहीं सपा नेता के भाई गुलशन के खिलाफ भी पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

Tue, 28 Oct 2025 10:40 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, प्रतापगढ़
share
गैंगस्टर एक्ट में फंसे सपा नेता का सवा करोड़ का मकान कुर्क, भाई पर है एक लाख का इनाम

प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष और जेल में बंद छविनाथ यादव का सवा करोड़ का मकान पुलिस ने कुर्क कर लिया। पुलिस ने मकान कुर्की के लिए दस दिन पहले ही नोटिस दे दिया था। इससे मंगलवार को मकान कुर्क करने दिक्कत नहीं हुई। छविनाथ यादव के भाई गुलशन के खिलाफ भी पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी छविनाथ यादव जनपद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। उनके खिलाफ लिखे गए आपराधिक मामले में पुलिस ने उनको जेल भेजा है। छविनाथ के जेल जाने के बाद उनके भाई और कुंडा से विधानसभा का चुनाव लड़े पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव को पार्टी ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया। छविनाथ यादव के खिलाफ 2020 में लिखे गए गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमे में जिला मजिस्ट्रेट ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था।

छविनाथ का प्रयागराज के रायबहादुर राम चरन दास रोड स्थित 210 वर्ग गज के एक करोड़ 25 लाख रुपये के मकान को कुर्क करने को पुलिस ने 10 दिन पहले नोटिस दिया। मंगलवार को एसडीएम वाचस्पति सिंह, इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित, अपराध निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह पुलिस टीम के साथ प्रयागराज पहुंचे। बता दें कि छविनाथ के भाई गुलशन यादव पर भी पुलिस प्रशासन ने उनकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों भाइयों पर हो रही कार्रवाई को लेकर राजनैतिक गलियारे में चर्चा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ में बुलडोजर पर लगी ब्रेक, सांसद अरुण गोविल के आश्वासन पर खुला मार्केट

बिजनौर में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की फैक्ट्री कुर्क की

इससे पहले बिजनौर जिले में तहसील प्रशासन ने जिले के टॉप 10 बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने टीम के साथ पहुंचकर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की फैक्ट्री कुर्क की। पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर बिजली विभाग का 13 लाख 57 हजार 594 रुपये की बकाया है। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद बकाया जमा नहीं कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही नीलामी की कार्रवाई भी होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।