Urgent Demand for Repair of Deteriorating Bridge in Chopan - Safety Hazard for Commuters रेणुका नदी के जर्जर पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

रेणुका नदी के जर्जर पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग

Sonbhadra News - चोपन के ओबरा तहसील क्षेत्र में रेणुका नदी पर बने पुल की जर्जर स्थिति को लेकर समाजवादी युवजन सभा के प्रदीप कुमार यादव ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। उन्होंने पुल की शीघ्र मरम्मत की मांग की है, क्योंकि यह राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

Wed, 29 April 2026 10:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
रेणुका नदी के जर्जर पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग

चोपन। ओबरा तहसील क्षेत्र के चोपन-भरहरी मार्ग पर स्थित रेणुका नदी पर बने पुल की जर्जर स्थिति को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार यादव ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि यह पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में है और अब इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। पुल के कई हिस्सों से नुकीली सरिया बाहर निकल आई है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इसी पुल के सहारे अपने स्कूल और कॉलेज पहुंचते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलिंग विहीन पुलिया की करें पहचान, तय करें अफसर की जवाबदेही

उन्होंने चेतावनी दी कि पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा पुल के किनारों पर बालू जमा हो जाने से रास्ता और संकरा व फिसलन भरा हो गया है, जिससे आवागमन और भी जोखिमपूर्ण हो गया है। बरसात के मौसम में यह खतरा कई गुना बढ़ सकता है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराए जाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।