Power Outage in Haldwani Seven-Hour Electricity Cut Amidst Scorching Heat झुलसा रही गर्मी में तीन बिजलीघर से सात घंटे बिजली कटौती, Haldwani Hindi News - Hindustan
More

झुलसा रही गर्मी में तीन बिजलीघर से सात घंटे बिजली कटौती

हल्द्वानी में रविवार को तीन बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। गर्मी में राहत के लिए लगे उपकरण बेकार हो गए। विभाग पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, जबकि ऊर्जा निगम ने कहा कि काम रोस्टर के अनुसार किया गया है।

Sun, 19 April 2026 08:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share
झुलसा रही गर्मी में तीन बिजलीघर से सात घंटे बिजली कटौती

देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। झुलसा रही गर्मी में रविवार को तीन बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। कमलुवागांजा, फूलचौड़, टीपीनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में ऊर्जा निगम ने लाइन मेंटेनेंस के लिए आपूर्ति बंद रखी। जिससे घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गर्मी से राहत देने के लिए लगे उपकरण शोपीस बन गए। गर्मी में भी मेंटेनेंस का काम किए जाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं।पारा बढ़ने के साथ ही तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं दिनभर बिजली गायब होने से राहत के लिए लगे उपकरण बेकार हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांच घंटे ठप रही बिजली, लोग रहे परेशान

रविवार को आईटीआई डहरिया के निर्माणाधीन बिजलीघर के लिए 33 केवी लाइन बिछाए जाने और लाइन मेंटेनेंस के लिए तीन बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बंद रखी गई। जिससे संगम विहार, हरिनगर, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, जज फार्म फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सात घंटे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी में बिजली की जरूरत होने के बाद भी कटौती किए जाने पर लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि रोस्टर के अनुसार काम किया जा रहा है। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व में दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।