मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान तेज
Sonbhadra News - मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान तेज सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जन

दुद्धी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत दुद्धी मंडल में व्यापक जनसंपर्क किया गया। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने लक्ष्मण धरीकार, डॉ. लवकुश प्रजापति, नंदकिशोर तिवारी, बीडर में फौजदार सिंह, रामलोचन तिवारी के आवास पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की। नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन