Solving problems is government priority CM Yogi heard grievances of 150 people during Janta Darsha समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता; जनता दर्शन में CM योगी ने 150 लोगों की फरियाद सुनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता; जनता दर्शन में CM योगी ने 150 लोगों की फरियाद सुनी

गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में तमाम जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 150 लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

Sun, 17 May 2026 11:06 AMsandeep हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता; जनता दर्शन में CM योगी ने 150 लोगों की फरियाद सुनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करें, ताकि बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को न्याय मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, जरूरतमंदों के इलाज में कोई बाधा न आए और भू-माफियाओं व दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

गोरखधाम मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन

गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित तथा संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का प्रभावी समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में एक महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए बेटी के विवाह के लिए मदद मांगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खत्म नहीं हो रहा नए मंत्रियों को विभाग मिलने का इंतजार, कहां फंसा पेंच
ये भी पढ़ें:खेत तालाब योजना में किसानों को 52500 का अनुदान दे रही योगी सरकार, कैसे होगा चयन?

इस पर मुख्यमंत्री ने उसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी, जिसके तहत प्रति जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। महिला ने योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर सरकार को भेजा जाए, ताकि तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिंता मत करिए, इलाज कराने में भरपूर मदद देगी यूपी सरकार, फरियादियों से बोले योगी

गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

इससे पहले शनिवार को सीएम योगी ने गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बगल में विश्वस्तरीय खेल संकुल (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) बनाया जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में वाराणसी फोरलेन पर ताल नदोर में करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यहां 46 एकड़ में 30 हजार दर्शक क्षमता का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तो बनेगा ही, इसके बगल में आरक्षित की गई 60 एकड़ भूमि पर विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।