so far 29 corona positive cases have been found in lucknow know in how many days the patients are getting cured लखनऊ में अब तक 29 कोरोना पॉजिटिव, जानें कितने दिन में ठीक हो रहे मरीज; क्या कह रहे डॉक्टर?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में अब तक 29 कोरोना पॉजिटिव, जानें कितने दिन में ठीक हो रहे मरीज; क्या कह रहे डॉक्टर?

राजधानी लखनऊ में अब तक 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 11 मरीज वायरस को मात दे चुके हैं। 18 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि होम आईसोलेशन मरीजों की सेहत की निगरानी की जा रही है।

Sun, 15 June 2025 08:27 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
लखनऊ में अब तक 29 कोरोना पॉजिटिव, जानें कितने दिन में ठीक हो रहे मरीज; क्या कह रहे डॉक्टर?

यूपी में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ में अब तक 29 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 11 मरीज वायरस को मात दे चुके हैं। 18 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि होम आईसोलेशन मरीजों की सेहत की निगरानी की जा रही है। उधर, दैनिक जन-जीवन में इस बार कोरोना को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं देखी जा रही है। जानकार बता रहे हैं कि कोरोना वायरस को लेकर बहुत डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि वे यह भी कह रहे हैं कि सभी लोगों के लिए जरूरी है कि वे खास तौर पर एहतियात बरतें। खासतौर पर कैंसर, लिवर, किडनी, फेफड़ा, दिल, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, एचआईवी समेत दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। इस बार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज 5 से 6 दिनों में ठीक हो रहे हैं।

सावधानी बरतें

केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभााग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। समय-समय पर हाथों को साफ करें। सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर की सलाह पर ही कोरोना की जांच कराएं। पौष्टिक भोजन लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर विवादों में तेज प्रताप, काशी में इस काम पर सख्त हुआ विश्वनाथ मंदिर प्रशासन

नियमों की हो रही अनेदखी

बलरामपुर, सिविल, लोहिया, केजीएमयू जैसे अस्पतालों के डॉक्टर-कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर मास्क से परहेज कर रहे हैं।

जांच-भर्ती के इंतजाम

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की सलाह पर कोरोना जांच हो रही है। कार्ड तकनीक से जांच हो रही है। पुष्टि के बाद एलाइजा जांच कराई जा रही है। बलरामपुर, सिविल, केजीएमयू समेत दूसरे अस्पतालों में मरीजों के भर्ती के इंतजाम हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में आज आंधी-बारिश के आसार, गर्म हवा के थपेड़ों से मिलेगी राहत

अलीगंज का युवक कोविड पॉजिटिव निकला

लखनऊ के अलीगंज के एक युवक ( उम्र 30 वर्ष) में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक को बुखार, जुकाम, खांसी आने पर परिवारीजनों ने जांच करवाई। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक युवक की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। युवक होम आइसोलेशन में है। परिवारीजनों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभी तक कुल 29 कोविड संक्रमित मरीज लखनऊ में मिले हैं, जिनमें 18 सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने अपील की है कि लोग कोरोना को लेकर पैनिक न हों।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।