Slab of under construction bridge collapses in Hamirpur 6 labourers killed CM Yogi expresses grief हमीरपुर में तेज आंधी से निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा; 6 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हमीरपुर में तेज आंधी से निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा; 6 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब आंधी-बारिश के दौरान गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। SDRF और पुलिस रेस्क्यू में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

Fri, 29 May 2026 09:19 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
हमीरपुर में तेज आंधी से निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा; 6 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की खबर है। कई मजदूरों के अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।यह हादसा थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर रात करीब 3 बजे हुआ। बताया गया कि तेज बारिश और आंधी के दौरान पुल का स्लैब अचानक ढह गया। उस समय कई मजदूर स्लैब के नीचे और आसपास सो रहे थे। स्लैब गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान लोकेंद्र निषाद (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30) और पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने में लगी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद करने लगे। प्रशासन ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में तूफान का कहर, बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, छह की मौत, कई घायल
ये भी पढ़ें:Uttar Pradesh News Live: यूपी में बाढ़-बारिश का कहर, बेतवा का पुल ढहा

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में बेतवा नदी पर हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने दिवंगत मजदूरों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पुल हादसे में मृतकों का विवरण

1-लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष

2-कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष

3- सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष

4- सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष

5- पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा हमीरपुर उम्र 34 वर्ष

6- राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुरा हमीरपुर उम्र 42 वर्ष

मलबे में फंसे 3 मजदूरों को निकाला गया

1-अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा

2-कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा

3- राजेश निषाद नरैनी बांदा

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।