Six students who went missing from Bijnor were found in Haridwar बिजनौर से गायब हुईं 6 छात्राएं हरिद्वार में मिलीं; ये वजह आई सामने, पुलिस ने कराई काउंसलिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिजनौर से गायब हुईं 6 छात्राएं हरिद्वार में मिलीं; ये वजह आई सामने, पुलिस ने कराई काउंसलिंग

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद हुई छात्राएं आपस में दोस्त है और परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी मर्जी से चली गई थी। जाने की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी। छात्राओं को हरिद्वार से बरामद किया गया है।

Sat, 14 March 2026 12:38 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, चांदपुर (बिजनौर)
share
बिजनौर से गायब हुईं 6 छात्राएं हरिद्वार में मिलीं; ये वजह आई सामने, पुलिस ने कराई काउंसलिंग

बिजनौर के इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद लापता छात्राएं शुक्रवार को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर ली गईं। इससे पूर्व गुरुवार रात से छात्राओं के परेशान परिजनों ने शुक्रवार को चांदपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी होते ही क्षेत्र के अन्य लोग समेत हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाने पहुंचे एएसपी सिटी ने परिजनों को अश्वासन दिया, जिसके बाद वे शांत हुए। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते शाम को छात्राओं की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौटी थी छात्राएं

बता दें कि चांदपुर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को चांदपुर क्षेत्र की चार व हीमपुर दीपा क्षेत्र की दो छात्राएं इंटर की बोर्ड परीक्षा देने आई थीं। परीक्षा देने के बाद छात्राएं अपने घर नहीं पहुंचीं, परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। छात्राओं के परिजन देर रात थाने पहुंचे और उन्होंने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

मामले की जानकारी होते ही देर रात एसपी ग्रामीण प्रकाश सिंह थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं, शुक्रवार सुबह छात्राओं के परिजन व शिवसेना हिंदू संगठन समिति सैकड़ो लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। इसी दौरान एसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल व धामपुर सीओ अभय प्रताप सिंह थाने पहुंचे और परिजनों को समझाकर छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर शांत किया। परिजन पुलिस के आश्वासन पर अपने घर चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन के साथ नौकायन पर घूमतीं मिलीं गैंगरेप पीड़िता, लापता होने के बाद मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:दलित महिला हत्याकांड: मेरठ से किडनैप युवती बरामद, हत्यारोपी भी गिरफ्तार

अपनी मर्जी से गई थीं छात्राएं

एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि बरामद हुई छात्राएं आपस में दोस्त है और परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी मर्जी से चली गई थी। जाने की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी। छात्राओं को हरिद्वार से बरामद किया गया है। छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस की तत्काल प्रभावी कार्रवाई के चलते सभी छह छात्राओं को हरिद्वार के रोशनाबाद से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस छात्राओं को कोर्ट में पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द करेगी।

हरिद्वार, काशीपुर रुद्रपुर गई थी टीमें

पुलिस की 11 टीमें गठित की गई थी। जिसमें दिल्ली हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर के लिए टीम रवाना कर दी गई थी। पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाल और उनकी लोकेशन हरिद्वार के रोशनाबाद में आई पुलिस ने रोशनाबाद में जाकर लापता छह छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी किडनैपिंग में 5 महीने बाद पुलिस फिर ऐक्टिव, ऐक्शन

मिशन शक्ति की टीम ने काउंसलिंग कराई

लापता छात्राओं के सकुशल बरामद करने के बाद पुलिस ने चांदपुर थाने में बने मिशन शक्ति केंद्र पर छह छात्राओं के परिजनों को बुलाकर उनके साथ काउंसलिंग कराई गई। छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ बैठकर अपनी बात बताई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।