Shivratgarh Police Meeting for Peaceful Observance of Muharram Festival मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व: एएसपी, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
More

मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व: एएसपी

Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़,हिन्दुस्तान संवाद।शोहरतगढ़ थाने में रविवार को एएसपी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एएसपी ने सभी स

Mon, 15 June 2026 02:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share
मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व: एएसपी

शोहरतगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाने में रविवार को एएसपी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एएसपी ने सभी से पर्व को मिल जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को कहा।उन्होंने कहा कि पर्व में किसी तरह की अव्यवस्था न हों। कानून व्यवस्था अनुपालन में अनावश्यक अवरोध पैदा करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। जनता की सुरक्षा व पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नई परम्परा न उभरे। निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला जा सकेगा। ताजिया की ऊंचाई बहुत ज्यादा न हो ताकि आसानी से ले जा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना नई परम्परा शुरु किए मनाएं मोहर्रम का त्योहार

बहुत तेज आवाज़ के साउंड न बजाएं। तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि रास्ते में आवागमन के दौरान गड्ढे, ईंट, पत्थर आदि न रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, ईओ अजय कुमार, अल्ताफ़ हुसैन, शिवप्रसाद वर्मा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:​मोहर्रम को लेकर धौलाना थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।