Power Supply Crisis in Dumariyaganj Amidst Claims of Improvement डुमरियागंज में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता त्रस्त, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
More

डुमरियागंज में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता त्रस्त

Siddhart-nagar News - 24 एसआईडीडी 26: रमेश सोनी बिजली पता नहीं, लोगों की सांसत डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बेहतर आपूर्ति के दावों के बीच इन दिनों डुमरियागंज

Sat, 25 April 2026 02:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share
डुमरियागंज में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता त्रस्त

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बेहतर आपूर्ति के दावों के बीच इन दिनों डुमरियागंज में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उमस भरी गर्मी व तपन के बीच दावे फेल साबित होने लगे हैं। एक सप्ताह से प्रतिदिन रात व दोपहर में आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे स्थिति को देखते हुए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। अघोषित कटौती से लोग दोहरी मार झेल रहे हैं।डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला, रीवा, तिलगड़िया, खानतारा आदि स्थानों पर स्थित विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित गांव व नगरीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था इन दिनों बदतर हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिजन बस्ती में 15 दिन से बिजली गुल, लोग बेहाल

दो-तीन घंटे तक आपूर्ति लगातार ठप हो जा रही है। क्षेत्र के डुमरियागंज, हल्लौर, कूड़ी, खानतारा आदि फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं में दिनेश शुक्ला, अहमद वहीद, धर्मेंद्र पाण्डेय, अब्दुर्रहमान, विजयपाल, बलराम, अवधेश आदि का कहना है कि आवश्यकता के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती से इस उमस व तपन भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का कहना है कि आपूर्ति के दौरान दर्जनों बार बिजली जाती आती है। कभी-कभी लगातार तीन-तीन, चार-चार घंटे तक आपूर्ति ठप रहती है। मामूली गड़बड़ी होने पर संबंधित लाइनमैन द्वारा ठीक करने में काफी समय लगा दिया जाता है। उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर महकमे के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।--------बोले लोगएक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या भारी पड़ रही है। विभाग को समय से फाल्ट दूर करते हुए निर्बाध आपूर्ति देनी चाहिए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को उपभोक्ताओं के समस्या के प्रति गंभीर होने की जरूरत है।राजेन्द्र नाथ पाण्डेय, बहेरिया---------पूर्व में आपूर्ति निर्बाध मिल रही थी। अब लगातार आपूर्ति में फाल्ट से स्थिति बदहाल हो गई है। ऐसे में जिम्मेदारों को हर त्रुटि को दूर करते हुए आपूर्ति गर्मी में बेहतर ढंग से देने का प्रयास करना चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके।रमेश सोनी, डुमरियागंज----------सरकार करोड़ों की राशि निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर खर्च करते हुए बेहतर आपूर्ति देने का दावा कर रही है। डुमरियागंज क्षेत्र में इन दिनों दावा फेल नजर आ रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी, उमस से सभी बेहाल है। कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।काजी नियाज अहमद, बेंवा-----डुमरियागंज विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। तपन भरी गर्मी में बदहाल आपूर्ति व लो वोल्टेज चिंतनीय है।अबूबकर मलिक, बिथरिया-------विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति की उपलब्ध कराने की दिशा में हमेशा विभागीय जिम्मेदार तत्पर रहते हैं। लोकल फाल्ट की वजह से कभी-कभी आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो जाती है। त्वरित रूप से फाल्ट को ठीक कर विद्युत आपूर्ति संचालित कर दी जाती है।संतोष कुमार त्रिपाठी, एक्सईएन विद्युत, डुमरियागंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।