Power Outage Crisis in Sehra Harijan Basti Residents Demand New Transformer हरिजन बस्ती में 15 दिन से बिजली गुल, लोग बेहाल, Gangapar Hindi News - Hindustan
More

हरिजन बस्ती में 15 दिन से बिजली गुल, लोग बेहाल

Gangapar News - कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा क्षेत्र के पीड़ी पावर हाउस अंतर्गत सेहरा हरिजन बस्ती में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीण भीषण

Fri, 24 April 2026 05:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share
हरिजन बस्ती में 15 दिन से बिजली गुल, लोग बेहाल

कौंधियारा क्षेत्र के पीड़ी पावर हाउस अंतर्गत सेहरा हरिजन बस्ती में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। पंखे और पानी की व्यवस्था ठप होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार महीनों में कई बार ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन हर बार कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है। शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। बिजली संकट का असर बच्चों की पढ़ाई और पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जर्जर केबल से खतरा, चार दिन से बिजली सप्लाई बंद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।