Power Outage Issues in Barwadih s Huntar Feeder Villages Due to Load Shedding बरवाडीह में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति, परेशानी, Latehar Hindi News - Hindustan
More

बरवाडीह में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति, परेशानी

बरवाडीह के हूँटार फीडर के गाँवों में लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दिन में पांच से छह घंटे बिजली गुल रहती है। विद्युत सहायक अभियंता ने बताया कि ग्रिड में मेंटनेन्स के कारण पावर कम मिल रहा है, जो तीन दिनों में ठीक हो जाएगा।

Tue, 14 April 2026 11:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share
बरवाडीह में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति, परेशानी

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के हूँटार फीडर के गांवों में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों को इस गर्मी में काफी परेशानी शुरू हो गई है। काफी देरी बिजली काटने के बाद नाम मात्र कुछ देर के लिए बिजली दी जा रही है। इधर चार - पांच दिनों से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक काट काट कर बिजली दी जा रही है। दिनभर में पांच - छह घण्टा बिजली गुल रह रही है। जबकि बरवाडीह शहर में बिजली नही काटी जा रही है। विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि ग्रिड में मेंटनेन्स के कार्य हो रहे हैं।

इसलिए कम पावर मिल रही है। तीन दिनों के बाद पावर की स्थिति ठीक हो जाएगी। ज्यादा लोड रहने के कारण हूंटार फीडर के गांवों में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।