shocking incident in up man kept cheating woman by pretending to be her son for 4 years revealed after woman s death यूपी में हैरान कर देने वाली घटना, 4 साल तक बेटा बन देता रहा धोखा; महिला की मौत के बाद खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में हैरान कर देने वाली घटना, 4 साल तक बेटा बन देता रहा धोखा; महिला की मौत के बाद खुलासा

प्रेमशीला देवी की मौत हो गई। वह नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थी। उसके पति रामप्रकाश ने दो शादियां की थी। प्रेमशीला का 44 वर्षीय पुत्र देवानंद 14 साल पहले अचानक लापता हो गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

Tue, 24 June 2025 01:06 PMAjay Singh संवाददाता, मैनपुरी
share
यूपी में हैरान कर देने वाली घटना, 4 साल तक बेटा बन देता रहा धोखा; महिला की मौत के बाद खुलासा

यूपी के मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे से एक हैरान और मानवता को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने वृद्धा के साथ ममता के नाम पर धोखेबाजी की। इतना ही नहीं, चार साल तक बेटा बनकर वृद्धा से लाखों रुपये भी ठग लिए। बेटे की आस में महिला ने अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन धोखेबाज पर कोई असर नहीं पड़ा। वृद्धा की मौत के बाद फर्जी बेटे का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को पकड़ तो लिया मगर कोई तहरीर न मिलने के चलते उसे छोड़ना पड़ा। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बा के मोहल्ला फर्दखाना निवासी प्रेमशीला देवी की दो दिन पहले मौत हो गई। प्रेमशीला नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थी। प्रेमशीला के पति रामप्रकाश ने दो शादियां की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के बचे हिस्सों में 24 घंटे में छा जाएगा मानसून, आज 16 जिलों में झमाझम बारिश

दूसरी पत्नी के पुत्र कबीरदास ने बताया कि उसकी सौतेली मां प्रेमशीला का 44 वर्षीय पुत्र देवानंद 14 साल पहले अचानक लापता हो गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। लगभग 4 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलूपुरा निवासी नरेंद्र ने फोन से प्रेमशीला से बात की और कहा कि वह उसका खोया हुआ बेटा देवानंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियों को देख पुलिस भी रह गई दंग , 9 को पकड़ा

मजबूत पैरवी न होने के चलते आरोपी छोड़ा गया

मां की ममता बेटे के लिए इस कदर समर्पित हुई कि वह नरेंद्र के बैंक खाते में रुपये भिजवाने लगी। उसने लाखों रुपये उसके खाते में भेजे। बीते 17 जून को प्रेमशीला की तबीयत खराब हुई तो उसने अपने कथित बेटे को बुलाने के लिए कहा लेकिन जब फोन नंबरों पर बात की गई तो आरोपी नहीं आया। इसी बीच 18 जून को प्रेमशीला की मौत हो गई।

मौत होने के बाद फोन नंबरों की जांच कराई गई तब सच्चाई सामने आई कि नरेंद्र ने फर्जी पुत्र बनकर 4 सालों तक धोखा दिया। कबीर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई लेकिन मजबूत पैरवी न होने और लोगों की पंचायत के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।