police also stunned to see girls begging in jeans and top in bareilly 9 caught यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियों को देख पुलिस भी रह गई दंग , 9 को पकड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियों को देख पुलिस भी रह गई दंग , 9 को पकड़ा

बरेली में कुछ युवतियां आपदा के नाम पर भीख मांग रही थीं। वे जींस टॉप में थीं। कुछ राहगीरों ने उनकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पता चला कि प्राकृतिक आपदा के नाम पर एक फार्म में नाम भरकर ये रुपए मांग रही थीं। पुलिस ने नौ युवतियों को हिरासत में ले लिया।

Sat, 21 June 2025 07:35 AMAjay Singh संवाददाता, बरेली
share
यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियों को देख पुलिस भी रह गई दंग , 9 को पकड़ा

यूपी के बरेली शहर में जींस-टॉप में भीख मांगती युवतियों को देख पुलिस भी दंग रह गई। इन युवतियों को देख कहीं से नहीं लग रहा था कि भीख मांगने के पीछे इनकी कोई मजबूरी हो सकता है। फिर ये भीख क्यों मांग रही हैं? कुछ राहगीरों ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो पुलिस ऐक्टिव हो गई। युवतियां भीख क्यों मांग रही हैं यह जानने के लिए पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पता चला कि प्राकृतिक आपदा के नाम पर एक फार्म में नाम भरकर ये रुपए मांग रही थीं। पुलिस ने नौ युवतियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

शुक्रवार की दोपहर आंवला-बदायूं मार्ग पर जींस-टॉप पहने ये युवतियां रास्ते में राहगीरों को रोक कर उनसे रुपए मांग रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हादसों की विवेचना का तरीका बदला, 3 या अधिक मौतों पर CO-ACP करेंगे जांच

ये युवतियां, एलपीएस कॉलेज के पास राहगीरों को रोककर पैसे मांग रही थीं। कुछ राहगीरों ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी नौ युवतियों को हिरासत में ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होम स्टे-हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर छूट देगी सरकार, मंत्री ने दी जानकारी

युवतियां प्राकृतिक आपदा के नाम पर फॉर्म भरकर रुपये मांग रही थीं। पूछताछ में पता चला कि वह अहमदाबाद के थाना बटवा के दुर्गानगर की रहने वाली हैं। वह सभी अपने यहां बाढ़ आने का बहाना बनाकर एक फार्म पर लोगों से वसूली कर रही थीं। वे राहगीरों से 100-200 रुपए की मदद की गुहार लगा रही थीं। कुछ लोगों ने उनके भावनात्मक झांसे में आकर रुपए दे भी दिए। शक होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आई हैं। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने वहां उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। उप निरीक्षक पूजा गोस्वामी, छोटेलाल तथा दयावती आदि टीम ने इन युवतियों को हिरासत में लिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इन युवतियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।