Shock to SP MLA Faheem Irfan, OBC certificate cancelled, action taken by DM's committee सपा विधायक फहीम इरफान को झटका, ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त, डीएम की कमेटी का एक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा विधायक फहीम इरफान को झटका, ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त, डीएम की कमेटी का एक्शन

मुरादाबाद की बिलारी सीट से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान का ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। उनके प्रमाण पत्र की शिकायत की गई थी। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी जांच कर रही थी।

Wed, 11 Feb 2026 09:24 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता
share
सपा विधायक फहीम इरफान को झटका, ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त, डीएम की कमेटी का एक्शन

मुरादाबाद की बिलारी सीट से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान का ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। विधायक के साथ ही उनके चाचा और दो चचेरी बहनों समेत पांच लोगों के झोजा जाति के ओबीसी प्रमाण पत्रों को निरस्त किया गया है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी मामले की जांच कर रही थी। हालांकि इस आदेश का फहीम की विधायकी पर असर नहीं पड़ेगा।

बिलारी क्षेत्र के शमसुद्दीन निवासी असालत नगर बघा की ओर से 2017 में इरशरत जहां के झोजा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी। 9 अगस्त 2017 को आदेश हुआ कि तहसीलदार बिलारी ओबीसी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करें जो इशरत जहां मंडलीय अपील में चली गईं। वहीं इब्राहीमपुर के हारुन जफर ने बिलारी विधायक फहीम के प्रमाण पत्र के बारे में शिकायत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं को स्कूटी, शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी? बजट आज

सनी लाठर नाम के व्यक्ति ने बिलारी विधायक के चाचा मोहम्मद उस्मान उनकी दो बेटियां फरहीन जहां, समरीन जहां के झोजा जाति के प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए वाद दायर किया। इसके बाद विश्वास यादव उर्फ लवली यादव ने 19 जुलाई 2024 को वाद दायर करते हुए उपरोक्त के अन्य पिछड़ा वर्ग झोझा जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता वाली सत्यापन कमेटी में एडीएम प्रशासन, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी और एसडीएम बिलारी की कमेटी ने सुनवाई करते हुए बिलारी विधायक समेत पांचों लोगों का अन्य पिछड़ा वर्ग झोझा जाति का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस के उड़े परखच्चे,मची चीख-पुकार

जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने यह आदेश दिया

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता वाली जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने आदेश में कहा कि वाद संख्या 1 से चार तक की सुनवाई में विधायक फहीम इरफान, उस्मान, फरहीन, समरीन और इशरत जहां के जाति संबंधी मामले में अन्य पिछड़ा वर्ग झोझा जाति में वर्गीकृत होना स्पष्ट रूप से नहीं पाया गया। अत: उपरोक्त को अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत झोजा जाति का लाभ प्रदान किया जाना उचित नहीं है।

वहीं, विधायक ने मामले पर कहा कि मैं लखनऊ विधानसभा सत्रक्ष मैं हूं, मुझे आदेश की जानकारी नहीं है। यह प्रमाण पत्र मेरे वालिद के समय से बनता आ रहा है। मैंने झोजा जाति प्रमाण पत्र का कभी लाभ नहीं लिया। वापस आने पर जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन्वेस्ट यूपी रिश्वत मामला पलटा, HC ने FIR ही रद्द की, IAS अभिषेक हुए थे निलंबित

विश्वास यादव उर्फ लवली यादव के अनुसार जनपद स्तरीय समिति ने जिले भर के सभी झोजा जाति के प्रमाण पत्र खारिज किए हैं। झोजा जाति के लोग मुरादाबाद में निवास ही नहीं करते हैं। प्रमाण पत्र खारिज होने पर यह भी तय किया जाएगा कि यह फर्जी तरीके से बनाए गए हैं तो कानूनी प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। विधायक परिवार के सभी लोगों के प्रमाण पत्र निरस्त करने को पहले भी शिकायत की गई। अब सही निर्णय हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।