Horrific accident on Agra Lucknow Expressway, high speed bus blown to pieces, screams and cries ensued आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद तेज रफ्तार बस के परखच्चे उड़ गए। इससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। 8 की हालत गंभीर है। बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी।

Wed, 11 Feb 2026 08:23 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 94.200 के निकट यात्रियों को दिल्ली से गोरखपुर ले जा रही तेज रफ्तार निजी बस आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। भीषण हादसे में तेज धमाका हुआ और बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 48 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

घटना बुधवार तड़के 3:10 बजे की है। दिल्ली से 48 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही बस जैसे ही करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 94.200 के निकट पहुंची तभी आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। बस टकराते ही तेज धमाका हुआ और बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया गया है कि बस कासगंज के रहने वाला बीपी सिंह चला रहा था। उसे झपकी लगने से बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन्वेस्ट यूपी रिश्वत मामला पलटा, HC ने FIR ही रद्द की, IAS अभिषेक हुए थे निलंबित

ट्रैफिक डायवर्ट कराकर यातायात शुरू कराया गया

हादसा हुआ तो एक्सप्रेसवे पर एक्सप्रेसवे सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहनों का संचालन शुरू कराया। क्षतिग्रस्त हुई बस को घटनास्थल से हटाया गया और आवागमन सुचारू कराया गया। घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं को स्कूटी, शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी? बजट आज

मैनपुरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे की खबर मिलते ही करहल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जो यात्री घायल हुए हैं उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मिले दो अवैध पेट्रोल पंप, फर्जी रिफाइनरी और फर्जी पेट्रोलियम कंपनी भी

हादसे में यह यात्री हुए हैं गंभीर घायल

सुशील प्रसाद पुत्र शुभम प्रसाद निवासी ग्राम भडरिया थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया

अरुण कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मोहम्मदपुर थाना टेपियरगंज जनपद गोरखपुर

सुशील कुमार पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम तकीपुर थाना खैर जनपद अलीगढ़, हाल तैनाती कोतवाली अयोध्या

दीपक पुत्र श्यामलाल निवासी पतीला थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती

साधुशरण पुत्र भूटेलीराम निवासी पानर महुआ थाना कटैया जिला गोपालगंज बिहार

मोनिका पत्नी अश्वनी निवासी गली नंबर 9 बुराड़ी दिल्ली

अश्विनी पुत्र नेखपाल निवासी सरोवर बुराड़ी दिल्ली

विशाल पांडेय पुत्र ध्रुव निवासी भी पेंटल मिलन गार्डन दिल्ली

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।