Shivam Yadav son of Sirsaganj SP MLA Sarvesh Yadav slapped the former district president सपा विधायक सर्वेश यादव के बेटे की दबंगई, अपनी ही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को जड़ा तमाचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा विधायक सर्वेश यादव के बेटे की दबंगई, अपनी ही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को जड़ा तमाचा

फिरोजाबाद में सपा की शनिवार को मासिक बैठक तब हड़कंप मच गया। जब सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव के बेटे ने सबके सामने पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव को थप्पड़ जड़ दिया। अब पार्टी पदाधिकारियों ने ऐक्शन लेते हुए छह साल के उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Sat, 4 Jan 2025 10:15 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबाद
share
सपा विधायक सर्वेश यादव के बेटे की दबंगई, अपनी ही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को जड़ा तमाचा

यूपी के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की शनिवार को मासिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर सिरसागंज विधायक के सामने अपनी बात रखी। इस बात को लेकर विधायक नाराज हो गए। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ विधायक समर्थकों की कहासुनी भी हो गई। आरोप है कि इसके बाद विधायक के बेटे ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व जिलाध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया। मामला जब पार्टी हाईकमान तक पहुंचा तो विधायक पुत्र को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। विधायक पुत्र वर्तमान में युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था।

मामला शनिवार की दोपहर का है। सपा की जिला मुख्यालय दबरई पर चल रही मासिक बैठक के दौरान सिरसागंज के विकास कार्यों और कुछ अनदेखी को लेकर क्षेत्र के लोगों की आ रही शिकायतों को लेकर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में लोगों की समस्याएं ठीक तरीके से हल होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अपनी बात को रख रहे थे, तभी विधायक सिरसागंज सर्वेश यादव खड़े हुए और पूर्व जिलाध्यक्ष से कहासुनी होने लगी। विधायक समर्थक भी उग्र हो गए। इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पक्षों को मासिक बैठक से अलग कर दिया और वार्ता कक्ष में लेकर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीसरे प्रयास में IPS बनीं आशना चौधरी, ग्लैमर में बॉलीवुड वालों से कम नहीं

बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव द्वारा विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष को समझाकर मामले को शांत कराया जा रहा था। दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव का बेटा शिवम यादव, जो इन दिनों सपा युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है, वह वार्ता कक्ष में घुस आया। उसने मासिक बैठक में पिता के खिलाफ खड़े हुए पूर्व जिलाध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया। पार्टी के कद्दावर नेता के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर हड़कंप मच गया। बैठक के बाद पार्टी के दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए। पूरे मामले से पार्टी हाईकमान को अवगत कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों को लेकर योगी का महत्वपूर्ण कदम, पराली के बदले गोवंश खाद दे रही UP सरकार
ये भी पढ़ें:यूपी के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, महाकुंभ को लेकर फरमान जारी

छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

इस मामले में जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने बैठक में विधायक के बेटे शिवम यादव द्वारा की गई अनुशासनहीनता को लेकर उसे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा को दी है। युवजन सभा द्वारा भी शिवम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।