Yogi government is running a cow manure scheme for farmers in exchange of stubble किसानों को लेकर सीएम योगी का महत्वपूर्ण कदम, पराली के बदले गोवंश खाद दे रही यूपी सरकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किसानों को लेकर सीएम योगी का महत्वपूर्ण कदम, पराली के बदले गोवंश खाद दे रही यूपी सरकार

  • यूपी सरकार ने पराली जलाने के मामलों पर लगाम लगाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 'पराली के बदले गोवंश खाद' योजना की शुरुआत की है। यूपी सरकार के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेश में किसानों की आय को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Sat, 4 Jan 2025 08:27 PMPawan Kumar Sharma भाषा
share
किसानों को लेकर सीएम योगी का महत्वपूर्ण कदम, पराली के बदले गोवंश खाद दे रही यूपी सरकार

यूपी सरकार ने पराली जलाने के मामलों पर लगाम लगाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 'पराली के बदले गोवंश खाद' योजना की शुरुआत की है। गोवंश खाद, गोवंशीय पशुओं के गोबर से बनी खाद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेश में किसानों की आय को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक बयान के मुताबिक, प्रदेश में हर वर्ष फसलों की कटाई के बाद पराली जलाने की समस्या बढ़ जाती थी, जिससे वायु प्रदूषण गंभीर रूप से प्रभावित होता है इसलिए इसे रोकने के लिए सरकार ने 28 अक्टूबर से 'पराली के बदले गोवंश खाद' अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान प्रदेश में 2.90 लाख कुंतल पराली एकत्रित की गई और किसानों को इसके बदले 1.55 लाख कुंतल गोवंश खाद वितरित की गई। बयान में बताया गया कि इस खाद का उपयोग जैविक खेती और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के कई जिलों ने उत्कृष्ट कार्य किया, जिनमें वाराणसी, बांदा, बदायूं, जालौन, बरेली, अमेठी, सिद्धार्थनगर और बहराइच शामिल हैं। बयान में बताया गया कि इन जिलों में किसानों ने बड़े पैमाने पर पराली जमा की और खाद का लाभ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, महाकुंभ को लेकर फरमान जारी
ये भी पढ़ें:बावड़ी में 25 फीट की खोदाई के बाद रोका गया काम, अंदर से मिले खतरे के संकेत
ये भी पढ़ें:महराजगंज के पूर्व डीएम समेत 27 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, अभियान के माध्यम से पराली के बदले गोवंश खाद वितरण से निराश्रित गोवंश संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। बयान में बताया गया कि सरकार की यह पहल सिर्फ अस्थायी समाधान नहीं बल्कि पारदर्शी सोच को दर्शाता है। बयान के मुताबिक, इतना ही नहीं इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है, किसानों की उत्पादन लागत घटेगी और यह पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।