shankaracharya avimukteshwaranand wrote letter to afzal ansari mp said i am with him on the issue of cow protection शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी को दिया साधुवाद, सांसद बोले-इस मु्द्दे पर मैं हूं साथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी को दिया साधुवाद, सांसद बोले-इस मु्द्दे पर मैं हूं साथ

गाजीपुर से सपा के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इस्लाम धर्म के मानने वालों की गाय के प्रति भावना के सवाल पर लोगों में गलत धारणा भरी गई है। गाय का घी सबके लिए मुफीद है। मुसलमानों के बारे में यह गलत प्रोपेगंडा है। इस देश में हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं को आहत करने की मुसलमानों की कभी मंशा नहीं रही।

Mon, 19 Jan 2026 11:37 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी को दिया साधुवाद, सांसद बोले-इस मु्द्दे पर मैं हूं साथ

ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाजीपुर से सपा के सांसद अफजाल अंसारी को एक पत्र भेजा है। यह पत्र चर्चा में है। पत्र में गाय की गरिमा और सुरक्षा का विषय उठाने के लिए सांसद की सराहना की गई है। इस पर खुशी जताते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा है कि वह विभिन्न मंचों से इस मुद्दे को उठाते रहते हैं और समय आने पर संसद में भी उठाएंगे। सांसद ने कहा कि इस्लाम धर्म के मानने वालों की गाय के प्रति भावना के सवाल पर लोगों में गलत धारणा भर दी गई है। गाय का घी सभी के लिए बहुत मुफीद है, अमृत समान है। मुसलमानों के बारे में यह गलत प्रोपेगंडा है। इस देश में हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं को आहत करने की मुसलमानों की कभी मंशा नहीं रही।

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि बचपन में जब हमें नजला हो जाता था तो मां गाय का पुराना घी मंगाकर छाती पर मल कर सेंक देती थी। यह सर्वोत्तम दवा मानी जाती थी। माना जाता था कि नजला और छाती की जकड़न ठीक हो जाएगी। सांसद ने ये बातें यू ट्यूब चैनल ‘बृजभूषण मारकंडेय’ से बातचीत के दौरान कहीं। अफजाल अंसारी ने कहा कि लोगों में गलत धारणा भर दी गई है कि मुसलमान गाय का मांस खाने के लिए आतुर है। ऐसा है नहीं और यदि कोई ऐसा सोचता है तो वह या तो अपने नबी की बातों को समझ ही नहीं पाया या पढ़ नहीं पाया या सुन नहीं पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुर्व्यवहार अक्षम्य, शंकराचार्य के शिष्यों से धक्का-मुक्की पर बोले अखिलेश यादव

सांसद ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जब गोरक्षा के लिए कदम उठाया तो मुझे बहुत अच्छा लगा। गाजीपुर के सांसद ने कहा कि शंकराचार्य जी के इस अभियान का मैं समर्थक हूं। सार्वजनिक मंचों पर प्रशंसा करता हूं। समय आएगा तो संसद में भी बोलूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर बिना स्नान लौटे अविमुक्तेश्वरानंद, पालकी रोकने पर बवाल

गोरक्षा के लिए मुखर हैं शंकराचार्य

बता दें कि ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद लंबे समय से गौ रक्षा के लिए मुखर हैं। वह गाय को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और पूरे देश के लिए समान कानून बनाने की मांग करते हैं। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने 'गौ प्रतिष्ठा यात्रा' जैसे आंदोलन चलाए हैं। वह देश भर में गौ रक्षा के प्रति जन-जागृति लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही वह राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील करते हैं। वह लोगों से गौ रक्षक उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।