BJP Strengthens Organization for Upcoming 2027 Assembly Elections in Shamli भाजपा कार्यकर्ता मिशन-2027 की तैयारी में जुटें- डॉ. विकास अग्रवाल, Shamli Hindi News - Hindustan
More

भाजपा कार्यकर्ता मिशन-2027 की तैयारी में जुटें- डॉ. विकास अग्रवाल

Shamli News - शामली में भाजपा की मासिक बैठक में 2027 की विधानसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Fri, 12 June 2026 12:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
भाजपा कार्यकर्ता मिशन-2027 की तैयारी में जुटें- डॉ. विकास अग्रवाल

शामली। गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक जिला बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता लगातार योगदान दे रहे हैं और इस अभियान को आगे भी जारी रखना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा कार्यकर्ता मिशन-2027 की तैयारी में जुटें- डॉ. विकास अग्रवाल

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण, धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा स्वच्छता अभियान जैसी अनेक योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सेवा, समर्पण और विकास का प्रतीक बताया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटना होगा। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानस संगल ने किया। इस अवसर पर रमेश गौड़ कश्यप, राजेंद्र मादलपुर, भूपेंद्र शर्मा, आनंद पुंडीर, पुनीत द्विवेदी, श्रीपाल चौहान, दामोदर सैनी, विशेष सरोहा, अभय तोमर, रूबी चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, शक्ति सिंघल, सतपाल भूरा, सुखचैन वालिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।