शादाब जकाती के साथ अपनी बीवी भेज रहा हूं, यूट्यूबर पर आरोप लगाने वाले युवक का वीडियो वायरल
यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ अक्सर वीडियो में दिखने वाली महिला के पति का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। दो दिन पहले ही महिला के पति ने शादाब पर कई आरोप लगाए थे। इस वीडियो में अपनी मर्जी से बीवी को शादाब के साथ भेजने की बात कह रहा है।

यूट्यूबर शादाब जकाती की कोस्टार और अक्सर उनके साथ वीडियो में दिखने वाली महिला के पति का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला का पति बोल रहा है कि मेरी बीवी शादाब भाई के साथ जा रही हैं। शादाब भाई लेकर जा रहे हैं। मैं अपनी मर्जी से भेज रहा हूं। महिला के पति ने बुधवार को इंचौली थाने में हंगामा कर दिया था। अपनी पत्नी पर उसे मारने की साजिश रचने की बात कहते हुए शादाब जकाती पर भी कई आरोप लगाए थे। थाने में रोते हुए अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की थी। अब इस वीडियो से मामले में नया मोड़ आने की संभावना है। हालांकि यह तय नहीं है कि वीडियो शिकायत के बाद का है या पुराना। वहीं, शादाब पर लगे आरोपों की जांच फिलहाल सीओ सदर देहात को दी गई है और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय बुलाया गया है।
शाबाद के साथ उनके वीडियो में दिखने वाली महिला के पति ने इंचौली थाने में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे मारने के लिए साजिश रच रही है। वह बिना बताए शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के लिए घर से चली जाती है। थाने में उसने रोते हुए जकाती पर भी कई आरोप लगाए। गुरुवार को पूरे घटनाक्रम से जुड़े पति और पत्नी के अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। दूसरी तरफ खुर्शीद की पत्नी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह शादाब जकाती के साथ काम करती है, जिसका उसे पैसा मिलता है। उसने शादाब जकाती पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया।
उल्टा महिला ने ही अपने पति खुर्शीद पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। कहा कि वह अपने बच्चों का पेट पालने के लिए शादाब जकाती के साथ काम कर रही है। वह पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अलग रहना चाहती है। इसके चलते खुर्शीद अब झूठे आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है। महिला का कहना है कि पति उसे पहले दो बार तलाक दे चुका है लेकिन अब वह उसकी प्रताड़ना से तंग आकर तलाक लेना चाहती है।
क्या है नए वीडियो में
शुक्रवार को वायरल वीडियो में शादाब के साथ महिला और उसका पति तीनों एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसमें शादाब कहते हैं कि मैं अपनी मर्जी से भेज रहा हूं, यह बोल। इस पर महिला का पति कहता है कि हां भाई साहब मैं अपनी मर्जी से भेज रहा हूं। शादाब भाई लेकर जा रहे हैं। हमारी बीवी जा रही हैं। मैं अपनी मर्जी से भेज रहा हूं। अपनी पत्नी और शादाब दोनों की तरफ हाथों से इशारा करते हुए कहते हैं कि इनकी खुशी में मेरी खुशी है। इस पर शादाब कहते हैं कि अगर ऐसा है तो रोना काहे का है। हालांकि यह तय नहीं है कि यह वीडियो थाने में शिकायत के बाद का है या पुराना है और अब वायरल हुआ है।




साइन इन