sex toy smuggling from indo nepal border busted in up smugglers caught with goods worth rs 2 crore सेक्स खिलौनों की तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल से वाया यूपी दिल्ली और बड़े शहरों तक थी सप्लाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सेक्स खिलौनों की तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल से वाया यूपी दिल्ली और बड़े शहरों तक थी सप्लाई

पकड़े गए सेक्स खिलौनों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह समान दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में भेजा जाना था। सीओ ने यह भी बताया कि पकड़े गए आइटम चीन निर्मित हैं। उन्हें तस्करी करके गांव तक लाया गया था। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

Thu, 5 June 2025 10:36 AMAjay Singh संवाददाता, लखीमपुर खीरी
share
सेक्स खिलौनों की तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल से वाया यूपी दिल्ली और बड़े शहरों तक थी सप्लाई

यूपी से लगी नेपाल सीमा से तस्करी के जरिए देश में सेक्स खिलौने (टॉय) लाए जाने और दिल्ली समेत बड़े शहरों तक पहुंचाए जाने के काले धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। लखीमपुर खीरी जिले से लगी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव सेक्स टॉय की तस्करों पर पुलिस, कस्टम और एसएसबी की टीम ने एक्शन लिया है। लखीमपुर के गौरीफंटा थाना क्षेत्र में स्थित इस गांव से भारी मात्रा में सेक्स खिलौने बरामद किए गए हैं। करीब 2 करोड़ रुपए की कीमत वाले ये सेक्स खिलौने एक बोलेरो गाड़ी से पकड़े गए हैं। पुलिस ने सामान के साथ 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सारा सामान चीन का बना हुआ है। दिल्ली और देश के दूसरे बड़े शहरों में इसे भेजा जाना था।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार यह कार्रवाई की गई। इस मामले में गांव में मौके से मिले तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीओ पलिया यादवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के पास सूड़ा में एक व्यक्ति के घर में नेपाल से लाया गया कुछ सामान पिकअप में लोड हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM योगी का जन्मदिन, PM मोदी ने की तारीफ; शाह-राजनाथ-गडकरी-मायावती ने भी दी बधाई

यह सूचना मिलने के बाद पुलिस, कस्टम और एसएसबी के अधिकारियों ने सूड़ा गांव में छापा मारा और प्रतिबंधित सामान को पकड़ लिया। पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो करीब 2100 पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने बरामद समान को कब्जे में ले लिया है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के 53 वें जन्मदिन पर अद्भुत संयोग, गोरक्षपीठ की 3 पीढ़ियों का सपना साकार

सीओ ने बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। यह समान दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में भेजा जाना था। सीओ ने यह भी बताया कि पकड़े गए आइटम चीन निर्मित हैं और उन्हें तस्करी करके गांव तक लाया गया था। मामले की जांच फिलहाल जारी है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तस्करी का मुख्य सरगना फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा से होने वाले इस काले धंधे की तह तक पहुंचा जा सके और इससे जुड़े सभी लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जा सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।