happy birthday to cm yogi pm modi praised him amit shah Rajnath singh nitin gadkari mayawati also congratulated him सीएम योगी का हैप्पी बर्थडे, PM मोदी ने की तारीफ; शाह-राजनाथ-गडकरी और मायावती ने भी दी बधाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी का हैप्पी बर्थडे, PM मोदी ने की तारीफ; शाह-राजनाथ-गडकरी और मायावती ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा-‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

Thu, 5 June 2025 09:45 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी का हैप्पी बर्थडे, PM मोदी ने की तारीफ; शाह-राजनाथ-गडकरी और मायावती ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को 53 वां जन्मदिन है। संन्यास लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कभी खुद अपना जन्मदिन नहीं मनाया लेकिन इस दिन को उनके लाखों समर्थक और चाहने वाले अपने-अपने ढंग से मनाते हैं। 53 वें जन्मदिन पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर सीएम योगी के लिए बधाइयों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कामों की जमकर तारीफ भी की है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा-‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क यातायात और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं विपक्ष के भी कई नेताओं ने सीएम योगी के जन्मदिन पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

मायावती ने अपने संदेश में लिखा,‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।’ वहीं केंद्रीय गह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को दिए अपने बधाई संदेश में लिखा-‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 40 मिनट में लखनऊ से पहुंचिए कानपुर, कोहरा हो या बारिश में भी नहीं पड़ेगा फर्क

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के 53 वें जन्मदिन पर अद्भुत संयोग, गोरक्षपीठ की 3 पीढ़ियों का सपना साकार

वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपने संदेश में लिखा-‘ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता और नवाचार के साथ आप उत्तर प्रदेश में विकास के निरंतर कीर्तिमान स्थापित करें। श्रीरामलला जी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’ हरियाणा के सीएम नायब सैनी और राजस्थान के सीएम भजनलाल, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी सीएम योगी को बधाई संदेशों में कुछ इसी तरह की भावनाएं व्यक्त की हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।