paying guest house turned into sex racket den rent 30 thousand rupees per month पेइंग गेस्ट हाउस को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, किराया-30 हजार रुपए महीना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पेइंग गेस्ट हाउस को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, किराया-30 हजार रुपए महीना

पुलिस ने पहले पेइंग गेस्ट हाउस को देखा। दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। दोनों सिपाहियों से तीन हजार रुपये लिए गए। सिपाहियों ने जो नोट दिए थे उनकी फोटो पहले ही ले ली थी। उन्हें कमरे में भेजा जाता इससे पहले एसीपी ने छापा मार दिया। काउंटर पर अनिल कुमार मौजूद था। उसे पकड़ लिया गया।

Sun, 7 Dec 2025 07:26 AMAjay Singh मुूख्य संवाददाता, आगरा
share
पेइंग गेस्ट हाउस को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, किराया-30 हजार रुपए महीना

Sex Racket in PG: यूपी के आगरा के धांधूपुरा के पास नगला डीम (एकता) स्थित द ताज पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा और सेक्स रैकेट चल रहा था। तीन महीने पहले महुआखेड़ा निवासी अनिल ने गेस्ट हाउस तीस हजार रुपये महीने पर किराए पर लिया था। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा। गेस्ट हाउस संचालक अनिल कुमार और एक महिला को पकड़ा गया। महिला देह व्यापार के लिए युवतियों और किशोरियों को लेकर आया करती थी।

पुलिस को देह व्यापार के अड्डे की सूचना प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम फर्म ने दी थी। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को पहले द ताज पेइंग गेस्ट हाउस को देखा। दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। दोनों सिपाहियों से तीन हजार रुपये लिए गए। सिपाहियों ने जो नोट दिए थे उनकी फोटो पहले ही ले ली थी। उन्हें कमरे में भेजा जाता इससे पहले एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने छापा मार दिया। काउंटर पर अनिल कुमार मौजूद था। उसे पकड़ लिया गया। एक महिला ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। महिला रकाबगंज क्षेत्र की निवासी है। पुलिस ने आरोपित अनिल और महिला के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुक्त हुई किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। कार्रवाई के दौरान एनजीओ की टीम भी पुलिस के साथ मौजूद रही।

एक कमरे में किशोरी दूसरे में युवती मिली

गेस्ट हाउस में छह कमरे हैं। पुलिस ने पहले कमरे की तलाशी ली। वहां आपत्तिजनक सामग्री मिली। शराब की खाली बोतलें रखी हुई थीं। कमरे में एक किशोरी मिली। उसकी उम्र 16 साल है। उसे एक हजार रुपये का लालच देकर लाया गया था। दूसरे कमरे में एक युवती मिली। वह जगदीशपुरा क्षेत्र की निवासी है। बेरोजागारी के चलते गलीच धंधे के लिए तैयार हो गई थी। वह इसे छोड़ना चाहती थी। आरोपित महिला उसे धमकाती थी कि बदनाम कर देगी। उसकी हकीकत सभी को बता देगी।

गरीब लड़कियों को रुपयों का लालच दिया

अनिल ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है। कमाई को तीन माह पहले गेस्ट हाउस किराए पर लिया। आरोपित महिला से उसकी पहचान थी। उसने महिला से कहा कि बेरोजगार गरीब लड़कियों को रुपयों का लालच दिया करे। वह ऐसा करने लगी। युवतियों को लेकर आती थी। ग्राहक आने पर उन्हें कमरों में भेज देते थे। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी युगलों को भी घंटों के हिसाब से कमरा किराए पर देता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: स्पा में चल रहा था हाई फाई सेक्स रैकेट, क्यू आर से पेमेंट करते थे ग्राहक
ये भी पढ़ें:यूपी में कोरियर की आड़ में सेक्स रैकेट, दिल्ली तक भेजी जाती हैं लड़कियां
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।