Sex racket busted in varanasi hotel, four girls arrested, Russian girls escape through window होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापा पड़ते ही दो रशियन खिड़की से कूदकर भागीं, 4 अन्य गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापा पड़ते ही दो रशियन खिड़की से कूदकर भागीं, 4 अन्य गिरफ्तार

वाराणसी में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। छावनी स्थित जेएचवी मॉल रोड के पीछे स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर चार युवतियां को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो युवतियां कमरे की खिड़की से कूदकर फरार हो गईं। दोनों रशियन बताई जा रही हैं।

Thu, 30 Oct 2025 05:24 PMYogesh Yadav वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता
share
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापा पड़ते ही दो रशियन खिड़की से कूदकर भागीं, 4 अन्य गिरफ्तार

वाराणसी में छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान दो विदेशी युवतियां दूसरे तल के कमरे की खिड़कियों से पड़ोस के मकान की छत पर कूदकर भाग निकलीं। होटल से चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया। होटल मालिक, मैनेजर समेत अन्य को नामजद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि फरार युवतियां रसियन थीं। होटल में विदेशी युवतियों से देहव्यापार कराया जा रहा था।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान के नेतृत्व में दोपहर बाद करीब 2:30 बजे कैंट पुलिस ने जेएचवी मॉल रोड के पीछे स्थित होटल ‘टाउन हाउस’ पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां विदेशी और दूसरे शहरों की युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। मौके से दिल्ली की एक और कोलकाता की तीन युवतियां पकड़ी गईं। जबकि दो विदेशी युवतियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब घंटे भर बाद भी कमरा नहीं खुला तो पुलिस के भी हाथ-पांव फूलने लगे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में कोई नहीं मिला। युवतियां खिड़की के रास्ते बालकनी से होते हुए पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता के छत पर पहुंचीं। उनके मकान से गली में कूदकर भाग निकलीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो इसकी जानकारी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका से मिलने आए युवक की पीट-पीट कर हत्या, युवती ने भी रेता अपना गला

होटल के भवन के मालिक सुमित शरीन हैं, जिन्होंने होटल का एग्रीमेंट दसमीत सिंह से किया था। इसके बाद दसमीत ने होटल अमन राय को किराए पर दिया। अमन ने होटल का नाम बदलकर ‘टाउन हाउस’ कर दिया। बाद में अमन राय ने संचालन की जिम्मेदारी पीयूष जायसवाल को दी। जिसने गाजीपुर निवासी उमेश यादव को मैनेजर बनाया। छापेमारी के दौरान उमेश यादव भाग निकला। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एसीपी कैंट की तहरीर पर ट्रेवेल डेस्क संचालक शिवम शर्मा समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

युवतियों के वीजा संबंधी जानकारी जुटा रहे

पुलिस की आरंभिक छानबीन में पता चला है कि फरार युवतियां रसियन थीं। हालांकि अभी इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है। युवतियों के कमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान और वीजा संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

देव दीपावली तक के लिए आई थीं युवतियां

पकड़ी गईं चारों युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे एजेंट के माध्यम से बुकिंग पर वाराणसी आई थीं। होटल की गाड़ी ने उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव किया गया था। सभी को देव दीपावली तक वाराणसी में रहना था। 2 नवंबर को कुछ विदेशी युवतियां और आने वाली थीं। जांच में यह सामने आया है कि होटल में देसी और विदेशी ग्राहकों के लिए मांग पर युवतियां बुलाने का नेटवर्क संचालित था। ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग करते थे और लगभग 70 प्रतिशत भुगतान एडवांस में किया जाता था।

युवक को छुड़ाने पहुंची बहन

पुलिस पहुंची तो एक युवक रिसेप्शन पर मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना पर उसकी बहन छुड़ाने पहुंच गई। बताया कि वह बालिग है। चूंकि युवक होटल के कमरे से नहीं बल्कि उसके रिसेप्शन से ही पकड़ा गया था इस लिए पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।