Severe cold wave up fog warning issued schools closed until January 20 in Shahjahanpur and Ambedkarnagar बदायूं, बरेली, जौनपुर के बाद और चार जिलों में हुई छुट्टी, डीएम ने 20 दिसंबर तक बंद किए सभी स्कूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बदायूं, बरेली, जौनपुर के बाद और चार जिलों में हुई छुट्टी, डीएम ने 20 दिसंबर तक बंद किए सभी स्कूल

पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण चार और जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। बरेली, बदायूं, जौनपुर के बाद अब पीलीभीत, हरदोई समेत चार और जिलों में एक दिन की छुट्टी बोल दी गई है।

Fri, 19 Dec 2025 09:29 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बदायूं, बरेली, जौनपुर के बाद और चार जिलों में हुई छुट्टी, डीएम ने 20 दिसंबर तक बंद किए सभी स्कूल

UP School Holiday: यूपी में शीतलहर चल रही है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण सड़कों पर सन्नाट छा गया है। केवल जरूरी कामों से जाने वाले लोग ही घरों के बाहर नजर आ रहे हैं। सर्दी और कोहरे को लेकर मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। इसको देखते हुए बरेली, बदायूं, औरैया, उरई, कानपुर, गोंडा, कासगंज, कानपुर देहात और जौनपुर में स्कूलों को बंद किया जा चुका है। कई जिलों में डीएम ने स्कूलों का समय बदल दिया है। शुक्रवार को पीलीभीत, हरदोई, अंबेडकरनगर और शाहजहांपुर के डीएम ने 20 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। अंबेडकरनगर और हरदोई में 12वीं तक शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि शाहजहांपुर और पीलीभीत में आठवीं तक के स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि यहां शुक्रवार को भी स्कूल को बंद रखा गया था, लेकिन सर्दी को देखते हुए डीएम ने एक दिन ही छुट्टी और बढ़ा दी है। 21 को रविवार की छुट्टी के कारण स्कूल बंद रहेंगे। अब सीधे सोमवार को स्कूल खोले जाएंगे। एक साथ दो दिन की छुट्टी मिलने से छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

शाहजहांपुर में कक्षा एक से आठवीं तक के बंद रहेंगे स्कूल

अत्यधिक ठंड और कोहरे के चलते शाहजहांपुर के सभी कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय स्कूल, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा में बच्चों के लिए शनिवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीएसए दिव्या गुप्ता ने आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों को अवकाश दिया गया है।

50 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी प्रारम्भ हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीन दिन का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें प्रथम दिन प्रदेश के 50 जनपदों में रेड अलर्ट-अत्यन्त घना कोहरा, 17 जनपदों में आरेंज अलर्ट-घना कोहरा और 8 जनपदों में यलो अलर्ट-मध्यम कोहरा होने की संभावना जारी की गई है। मौसम विभाग ने 40 जनपदों में शीतदिवस अलर्ट का पूर्वानुमान एवं संभावना जारी की है। इसके उपरान्त राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर याशोद की निगरानी में नियंत्रण कक्ष द्वारा लगातार संदेश के माध्यम से संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारियों व आमजनमानस को चेतावनी का अलर्ट भेजा जा रहा है।

नियंत्रण कक्ष द्वारा सचेत ऐप के माध्यम से बृहस्पतिवार व शुक्रवार के मध्य 12 करोड़ 52 लाख लोगों के मोबाइल पर संदेश के माध्यम से मौसम का अलर्ट भेजा गया। राहत आयुक्त भास्कर याशोद ने बताया कि आगे भी मौसम विभाग के माध्यम से पूर्वानुमान एवं चेतावनी प्राप्त होने पर आमलोगों के मोबाइल पर मौसम संबंधी एलर्ट नियंत्रण कक्ष द्वारा भेजे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंद मकान में सिलेंडर फटा; धमाके से टीनशेड उड़ी, पड़ोसी के घरों में आई दरारें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'माननीय' पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई आपत्ति, कहा-अफसरों के लिए नहीं है ये शब्द
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।