सीएम पोर्टल की शिकायतों का झूठा निस्तारण बताने वाले कई जिम्मेदार अफसर फंसे, बड़ा ऐक्शन शुरू
सीएम पोर्टल की शिकायतों का झूठा निस्तारण बताने वाले कई जिम्मेदार अफसर फंस गए। नगर निगम में बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। इन अधिकारियों को नोटिस जा हो गया है।
मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर दर्जनों जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शासन को भ्रामक सूचना भेजने के मामलों में कई फंस गए हैं। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ नगर निगम में बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने अब ऐक्शन मोड में आ गए हैं। अपर नगर आयुक्त ने सात जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्रवाई नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश पर की गई है। अफसरों को चेतावनी दी गई है कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जाए।
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण प्रदेश स्तर पर लखनऊ जिले की रैंकिंग गिरती जा रही है। समय पर समस्याओं का समाधान न होना और कई मामलों में तथ्यहीन या गलत रिपोर्ट शासन को भेजे जाने से सरकार की नाराजगी बढ़ी है।
गलत सूचना भेजना पड़ा भारी:
जांच में सामने आया है कि संबंधित अधिकारियों ने या तो तय समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण नहीं किया, या फिर कागजी खानापूर्ति कर समस्याओं के समाधान की गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी। अब ऐसा करने वाले जिम्मेदार अफसर इस मामले में फंस गए हैं। उन पर ऐक्शन हुआ हो गया है।
सुधार की दिशा में कार्रवाई का यह पहला कदम
अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सुधार की दिशा में पहला कदम है। कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में निलंबन समेत कठोर कार्रवाई होगी।




साइन इन