second murder being committed cover up failed murder attempt Avimukteshwaranand raises questions about law order UP एक हत्या की नाकामी छिपाने के लिए हो रही दूसरी हत्या, अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक हत्या की नाकामी छिपाने के लिए हो रही दूसरी हत्या, अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मैनपुरी पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा एक हत्या के बाद नाकामी छिपाने के लिए हो रही दूसरी हत्या।

Fri, 5 June 2026 10:04 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
एक हत्या की नाकामी छिपाने के लिए हो रही दूसरी हत्या, अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Avimukteshwaranand News: माघ मेले से चर्चा में आए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को मैनपुरी में योगी सरकार को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बात करने वाली इस सरकार में एक हत्या हो जाती है तो इस नाकामी को छिपाने के लिए दूसरी हत्या कर दी जाती है। मुख्यमंत्री बर्थडे मनाकर विदेशी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। कन्नौज में हुए अपमान के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उनसे माफी मांगी है, लेकिन इसमें अखिलेश का कोई दोष नहीं है।

मैनपुरी पहुंचने पर सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के मैरिज होम पर शंकराचार्य का स्वागत किया गया। यहां पहुंची सांसद डिंपल यादव ने भी उन्हें पुष्प अर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया। यहां शंकराचार्य ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संवाद के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि कन्नौज क्षेत्र में अपमान की बात की जानकारी देकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव के माध्यम से क्षमा मांगी है। इसमें उनका कोई दोष नहीं है। अखिलेश की भावनाओं से उन्हें अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच पार्टी वर्तमान सरकार की नाकामी का प्रतीक है। इस पार्टी का बायलॉज उन्होंने नहीं पढ़ा है। वे चाहेंगे कि ऐसी पार्टी आ गई है तो वह बुजुर्गों के अनुभव के साथ आगे बढ़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे क्यों बितानी पड़ी रात? आसपास फोर्स रही तैनात

मुख्यमंत्री विदेशी संस्कृति को दे रहे प्रोत्साहन

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अपनी जन्मतिथि याद नहीं है, वे अंग्रेजों की तिथि के अनुसार बर्थडे मना रहे हैं, ये उचित नहीं है। योगी से पूछो कि उनका जन्मदिन है या बर्थडे है। वे विदेशी संस्कृति को प्रोत्साहन दे रहे हैं। वे असली हिंदू होते तो गद्दी पर नौ साल बैठने के बाद भी गाय दर-दर की ठोकर नहीं खाती। ये उनकी सबसे बड़ी असफलता है। 2027 में वे ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे जो गोमाता को प्रसन्नता दे सके। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा मतदाताओं से संपर्क करने की है। वे 150 विधानसभाओं में संवाद भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था खराब है। यूपी में एक हत्या हो जाती है और उस हत्या की नाकामी छिपाने के लिए दूसरी हत्या कर दी जाती है। वे सौ करोड़ हिंदुओं के शंकराचार्य हैं। किसी पार्टी के फंड से यात्रा नहीं निकाल रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।