second life lost in six days due to fear of monkeys young man jumped from second floor death बंदरों के आतंक से छह दिन में दूसरी जान गई, दूसरी मंजिल से कूद गया युवक; मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बंदरों के आतंक से छह दिन में दूसरी जान गई, दूसरी मंजिल से कूद गया युवक; मौत

  • वह भगाने का प्रयास करने लगा तो बंदरों ने हमला कर दिया। बचने के लिए अरविंद भागा। कुछ समझ नहीं आने पर छत से कूद गया। सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। लोगों ने अरविंद को खून से लथपथ देख शोर मचाया।

Sun, 16 Feb 2025 07:43 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, लखनऊ
share
बंदरों के आतंक से छह दिन में दूसरी जान गई, दूसरी मंजिल से कूद गया युवक; मौत

Fear of Monkeys: लखनऊ में बंदरों के आतंक ने छह दिन में दूसरी जान ले ली। आशियाना के रुचिखंड में बंदरों के दौड़ाने पर दहशत में युवक ने दो मंजिला छत से छलाग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, आलमबाग में बंदरों से बचने के लिए छत से कूदे छात्र का पैर टूट गया। इसके अलावा पीजीआई में बंदर के हमले में मासूम घायल हो गया। इससे पहले आठ फरवरी को हसनगंज के बाबूगंज में बंदरों के दौड़ाने पर लांड्री कर्मी की छत से कूदने की वजह से मौत हुई थी।

रायबरेली शिवगढ़ निवासी रामकरन रुचिखंड में रह कर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। तीन दिन पूर्व उनका भतीजा अरविंद (18) घर आया था। रामकरन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अरविंद दो मंजिला मकान की छत पर था। तभी बंदरों का झुण्ड आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पोर्टल से गायब हो गए बिजली कनेक्‍शन के एक लाख आवेदन, मुश्किल में आवेदक

उन्हें देख कर युवक घबरा गया। वह भगाने का प्रयास करने लगा तो बंदरों ने हमला कर दिया। बचने के लिए अरविंद भागा। कुछ समझ नहीं आने पर छत से कूद गया। सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने अरविंद को खून से लथपथ देख शोर मचाया। रामकरन भतीजे को लोकबंधु अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

नटखेड़ा में छात्र पर किया हमला

आलमबाग नटखेड़ा निवासी अमृतांश राज श्रीवास्तव (12) प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। मां प्रियंका के मुताबिक 12 फरवरी की दोपहर बेटा दोस्तों के साथ गली में क्रिकेट खेल रहा था। इस बीच गेंद पड़ोसी की छत पर चली गई। अमृतांश गेंद उठाने के लिए छत पर पहुंचा। तभी बदंरों के झुण्ड ने उस पर हमला बोल दिया तो बचने के लिए छत से कूद गया। अमृतांश को छत से कूदते देख साथियों ने शोर मचाया। हल्ला होने पर प्रियंका को भी बेटे के साथ हुए हादसे का पता चला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती की दौड़ में गिर गए 6 युवा, 5 के पैर टूटे; एक की खिंच गई मांसपेशियां

पीजीआई में महिलाओं को दौड़ाया, मासूम घायल

तेलीबाग के शिव विहार में महिलाओं को बंदरों ने दौड़ा लिया। मां के साथ जा रहे दो वर्षीय छोटू पर हमला किया, जिसमें मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले मंगलवार को पीजीआई शिव विहार में ही कोमल तिवारी पर हमला कर बंदर ने चेहरे पर चोट पहुंचाई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।