6 youth fell in the race for police recruitment 5 had their legs broken had to take 12 laps to run 4800 meters पुलिस भर्ती की दौड़ में गिर गए 6 युवा, 5 के पैर टूटे; 4800 मीटर की दौड़ने के लिए लगाने थे 12 चक्कर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुलिस भर्ती की दौड़ में गिर गए 6 युवा, 5 के पैर टूटे; 4800 मीटर की दौड़ने के लिए लगाने थे 12 चक्कर

  • सुबह दौड़ शुरू हुई तो भरथना के आकाश शर्मा अचानक गिर पड़े। एंबुलेंस से उन्हें कांशीराम अस्पताल भेजा गया। उनके पैर में फ्रैक्चर निकला, उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया। पीएसी मैदान में 1050 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। 4800 मीटर की दौड़ के लिए 12 चक्कर लगाने थे।

Sun, 16 Feb 2025 06:38 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
पुलिस भर्ती की दौड़ में गिर गए 6 युवा, 5 के पैर टूटे; 4800 मीटर की दौड़ने के लिए लगाने थे 12 चक्कर

UP Police Constable Recruitment: पुलिस भर्ती दौड़ में शामिल होने आए छह युवक शनिवार को गिरकर घायल हो गए। पांच के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया तो एक की मांसपेशियां खिंचने से उसे फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई है। शुक्रवार को छह युवाओं की गिरने से पैर की हड्डी टूट गई थी। अब तक यह संख्या 25 पहुंच चुकी है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। पीएसी मैदान में 1050 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। 4800 मीटर की दौड़ के लिए 12 चक्कर लगाने थे।

सुबह दौड़ शुरू हुई तो भरथना के आकाश शर्मा अचानक गिर पड़े। एंबुलेंस से उन्हें कांशीराम अस्पताल भेजा गया। उनके पैर में फ्रैक्चर निकला, उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया। भाई उन्हें साथ ले गए। ऊंचाहार के अरविंद भी इसी बैच में दौड़ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल से 12 साल पहले गायब उस्मान पाकिस्तानी जेल में मिला, अल कायदा से कनेक्‍शन

वह भी अचानक गिर पड़े तो उन्हें भी कांशीराम पहुंचाया गया, जहां उनके पैर में फ्रैक्चर निकला। प्लास्टर चढ़वाने के बाद उन्हें परिजन ले गए। हरदोई निवासी नागेंद्र पाल और रोहित यादव, पुखरायां निवासी अजय सिंह और कन्नौज निवासी हर्षित तिवारी भी गिरकर घायल हुए। सभी को प्लास्टर चढ़ाकर घर भेजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में सड़कें ही नहीं, आसमान में भी जाम; रनवे पर जबरदस्‍त दबाव

पुलिस भर्ती के लिए दौड़ 10 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित की गई है। 13 फरवरी तक महिलाओं और 27 तक पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की जाएगी। इस दौरान हर दिन दौड़ के दौरान महिला व पुरुष अभ्यर्थी गिरकर घायल हो रहे हैं जिसमें उनकी हड्डियां टूट रहीं हैं। दो महिला अभ्यर्थियों का आपरेशन तक करना पड़ा। उनके पैरों में रॉड डालने तक की नौबत आ गई।

कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने नियमित प्रैक्टिस नहीं की है तो उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर होता है। अच्छा खानपान न होने से भी इस तरह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।