schools remain open in Gonda; students arrive shivering in the bitter cold सीएम योगी का आदेश बेअसर, यहां खुले रहे स्कूल; भीषण ठंड में ठिठुरती पहुंचीं छात्राएं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी का आदेश बेअसर, यहां खुले रहे स्कूल; भीषण ठंड में ठिठुरती पहुंचीं छात्राएं

उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। इसको देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक से 12 तक के सभी विद्यालय एक जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं पर गोंडा जिले में कस्तूरबा विद्यालय ठंड में खुले रहे।

Mon, 29 Dec 2025 10:43 PMDeep Pandey गोंडा, हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी का आदेश बेअसर, यहां खुले रहे स्कूल; भीषण ठंड में ठिठुरती पहुंचीं छात्राएं

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड में आमजन का जीना मुहाल है। इसको देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक से 12 तक के सभी विद्यालय एक जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। यही नहीं गोडा डीएम प्रियंका निरंजन ने रविवार देर शाम को भीषण ठंड को लेकर एक से आठवीं के सभी बच्चों की दो दिन छुट्टी घोषित कर दी थी। इसके बाद भी सोमवार को गोंडा जिले के ब्लॉकों में संचालित हो रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ठंड में खुले रहे। अवकाश के बाद भी कस्तूरबा बालिका विद्यालय खुले रहने से कई विद्यालयों में छात्राएं ठंड में बेहाल नजर आईं। सीएम और डीएम का आदेश बेअसर साबित हुआ।

रूपईडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोमवार को छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला। शिक्षक और छात्राएं ठंड से कांपते रहीं। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में छुट्टी के लिए अभी कोई निर्देश नहीं मिला है जिसके चलते विद्यालय खुला हुआ है। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में अवकाश संबंधी विभागीय अधिकारियों से बात की गई है परंतु छुट्टी का अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। इसके चलते विद्यालय खुला हुआ है। बच्चियों को ठंड से बचने के लिए व्यवस्था की जा रही है। विद्यालय बंद संबंधी निर्देश मिलते ही विद्यालय बंद कर दिया जाएगा।

विद्यालय वार्डन सरिता सिंह ने बताया कि ठंड एवं शीतलहर के बाद भी विद्यालय खुला हुआ है। विद्यालय में पठन-पाठन चल रहा है। समस्त बोर्डों के विद्यालय में छुट्टी होने के बाद भी कस्तूरबा विद्यालय बंद होने संबंधी कोई सूचना नहीं मिली है। विद्यालय बंद संबंधी निर्देश मिलते ही बंद कर दिया जाएगा। यही नहीं, नवाबगंज क्षेत्र के टिकरी, जफरापुर और दुल्लापुर के कस्तूरबा विद्यालय खुले रहे। कटरा बाजार का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शाहजोत शांतिनगर भी ठंड में खुले रहने से नौनिहाल परेशान रहे। वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजेहना खुला है लेकिन यहां बच्चे नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए यूपी विधान भवन निर्माण की तैयारियां तेज, योगी सरकार ने तय कीं जिम्मेदारियां
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, कई मंत्रियों की क्यों उड़ी नींद?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।