Schools in Uttar Pradesh prepare for a 15-day holiday, teachers given a two-day ultimatum by officials यूपी के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी की तैयारी, टीचरों को अफसरों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी की तैयारी, टीचरों को अफसरों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

यूपी में आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों में छुट्टी की तैयारी शुरू हो गई है। 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। इससे पहले टीचरों को अपने सभी काम निबटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। 30 दिसंबर तक उन्हें काम पूरा करना होगा।

Sun, 28 Dec 2025 01:40 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी की तैयारी, टीचरों को अफसरों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

UP Schools Holiday: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की तैयारी शुरू कर ली है। प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूल 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। छुट्टियों से पहले शिक्षकों के लिए सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की ओर से कहा गया है कि स्कूल बंद होने से पहले शिक्षक अपने सभी लंबित विभागीय कार्यों को हर हाल में निपटा लें।

इसमें मुख्य रूप से डीबीटी (DBT) के जरिए बच्चों के खातों में भेजी जाने वाली धनराशि का सत्यापन, आधार ऑथेंटिकेशन और अन्य प्रशासनिक रिपोर्ट शामिल हैं। शिक्षकों को आदेश दिया गया है कि वे 30 दिसंबर तक ये सभी कार्य पूरे कर इसकी रिपोर्ट अपने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को सौंप दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कोल्ड डे और घने कोहरे का रेड अलर्ट, इस जिले में बूंदाबांदी से कांपे लोग

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मांग

हालांकि आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां 31 दिसंबर से प्रभावी हो रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पारा तेजी से गिरने और घने कोहरे के कारण शिक्षक संगठनों ने जल्द छुट्टी की मांग तेज कर दी है। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों से अपील की है कि बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को भी स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित कर दिया जाए, ताकि छोटे बच्चों को राहत मिल सके।

15 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

विभाग के आदेशानुसार, 14 जनवरी (मकर संक्रांति) तक छुट्टियां रहेंगी और इसके बाद 15 जनवरी 2026 को स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। यह शीतकालीन अवकाश केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए भी हर साल घोषित होने वाले नियमित कैलेंडर का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान स्कूल परिसर बंद रहेंगे, इसलिए सुरक्षा और जरूरी दस्तावेजी कार्यों की जिम्मेदारी 30 दिसंबर की शाम तक पूरी कर ली जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।